Farrukhabad news फर्रुखाबाद :- 21 फरवरी 2026
जिलाधिकारी डॉ० आशुतोष कुमार द्विवेदी सदर तहसील का औचक निरीक्षण करने पहुंचे । उन्होंने राजस्व व्यवस्था की गहनता से समीक्षा की। उनके एकाएक पहुॅचते ही तहसील परिसर में हलचल तेज होती दिखाई देने लगी ।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, राजस्व वादों की प्रगति, जनसुनवाई व्यवस्था, फार्मर रजिस्ट्री और विभिन्न पटलों पर हो रहे कार्यों को गहनता पूर्वक देखा ।
उन्होंने न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
डीएम ने स्पष्ट कहा कि राजस्व वादों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और अनावश्यक रूप से लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखों के रख-रखाव, खतौनी अद्यतन, नामांतरण और वरासत से जुड़े मामलों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए तहसील की कार्यप्रणाली को सरल, जवाबदेह और जन उपयोगी बनाया जाए। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने, शौचालयों की नियमित सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालयाधीन कार्यों में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। डीएम के निरीक्षण उपरांत वापस होने के पर तहसील कर्मचारियों ने राहत महसूस की सांस ली ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct