Farrukhabad news फसल बीमा योजना एवं आपदा राहत डीबीटी के माध्यम से की गई वितरित

IMG 20260221 WA0235

Farrukhabad news – जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न कार्यक्रम में लाभार्थी कृषकों ने शामिल हो लिया लाभ – प्राप्त की जानकारी
​फर्रुखाबाद, 21 फरवरी, 2026,
​आज कलेक्ट्रेट सभागार, फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न विकास खंडों से बड़ी संख्या में आए प्रगतिशील किसानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में ​उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्र द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं आपदा विभाग के अंतर्गत लाभार्थी किसानों को ‘एक क्लिक डी.बी.टी.’ (DBT) के माध्यम से क्षतिपूर्ति वितरणकी गई, उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
जनपद स्तरीय ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मुकेश राजपूत उपस्थित रहे।
​इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि. एवं रा.), जिला विकास अधिकारी, तहसीलदार सदर, उप कृषि निदेशक एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण एवम विभिन्न विकास खण्ड के किसान भी मौजूद रहे।
​ सांसद श्री राजपूत द्वारा खरीफ-2025 के दौरान फसल क्षति का सामना करने वाले 08 किसानों को क्लेम वितरण प्रमाण पत्र एवं 10 लोगों को कृषक दुर्घटना बीमा क्लेम संबंधी प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
​इसके साथ ही पात्र कृषकों को मूंग और उर्द के मिनीकिट भी प्रदान किए गए।
​इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी किसानों से ‘फार्मर आईडी’ बनवाने का अनुरोध किया ताकि भविष्य में सभी सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान से मिल सके।
:​मतदाता जागरूकता अभियान की दी जानकारी: –
कार्यक्रम अवसर पर बताया गया कि जिन किसानों का वोट नहीं बना है, उन्हें कल (रविवार) आयोजित होने वाले विशेष अभियान के तहत अपने बूथों पर जाकर पंजीकरण कराने हेतु प्रोत्साहित किया गया। वहीं मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य अतिथि ने किसानों से अपना ‘विशेष प्रागाढ़ पुनरीक्षण’ (SIR) कार्य समय से पूर्ण कराने की अपील की गई।
​ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes