Farrukhabad news गंगा स्नान करने गया मूक बधिर ग्रामीण लापता परिजन चिंतित – तलाश जारी

IMG 20260218 WA0333

Farrukhabad news – परिजनों ने कहीं मिलने या दिखाई देने पर लोगों से की सूचना देने की मार्मिक अपील
कमालगंज / फर्रुखाबाद
18फरवरी 2026
कस्बा व थाना कमालगंज के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी कल्लू शर्मा 14 फरवरी को कमालगंज थाना क्षेत्र के श्रृंगीरामपुर में गांव के लोगों के साथ ट्रैक्टर से गंगा स्नान के लिए गए थे। स्नान के बाद वापस लौटते समय वह अचानक लापता हो गए। दो दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
परिजनों के अनुसार, कल्लू शर्मा न तो सुन सकते हैं और न ही बोल सकते हैं, जिससे उनकी तलाश और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गई है। परिवार के लोग रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में लगातार उनकी खोजबीन कर रहे हैं। युवक के लापता होने से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने लोगों से गुमशुदा के मिलने या दिखाई देने पर उन्हें सूचना देने की मार्मिक अपील की है । इस संबंध में
कमालगंज थाना अध्यक्ष अवध नारायण पांडेय ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है।परिजनों से लिखित तहरीर मिलने के बाद गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी जाएगी। साथ ही आसपास के थानों को भी सूचित कर खोजबीन कराई जाएगी।पुलिस ने भी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि किसी को लापता युवक के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो वह तत्काल कमालगंज थाना या छिबरामऊ कोतवाली पुलिस को सूचित करें, ताकि युवक को सकुशल परिजनों से मिलाया जा सके।
रिपोर्टर – दीपक कुमार यादव

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes