Lucknow Uttar Pradesh news कडी निगरानी में शुरू बोर्ड परीक्षा :- मोबाइल ,नकदी बैन, बिना आईडी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश बर्जित

IMG 20260210 WA0187

Lucknow Uttar Pradesh news लखनऊ / उत्तर प्रदेश
– ( दएंड टाइम्स न्यूज )
बोर्ड परीक्षाओं को नकलमुक्त, निष्पक्ष और अनुशासित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परिषद ने साफ शब्दों में कहा है कि परीक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी और नियम तोड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी।
परिषद के अनुसार, अभिलेखों में जेंडर से जुड़ी किसी भी त्रुटि का निस्तारण केवल वैध दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर ही किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा—चाहे वह परीक्षार्थी हों या ड्यूटी पर तैनात कर्मी। सुरक्षा और मर्यादा को ध्यान में रखते हुए कक्ष निरीक्षक द्वारा छात्राओं की तलाशी नहीं ली जाएगी।
इसके साथ ही परिषद ने यह भी निर्देश दिए हैं कि बिना वैध परिचय पत्र के किसी भी शिक्षक या कर्मचारी को परीक्षा केंद्र परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं पर यूनिक कोड और केंद्र व्यवस्थापक की मुहर अनिवार्य होगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। परीक्षार्थियों के पास किसी भी प्रकार की नकदी मिलने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
परिषद ने विद्यालय प्रबंधन को भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी परिस्थिति में परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र नहीं रोका जाएगा। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छ शौचालय की समुचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा गया है।
= जारी किए नियम =
जेंडर त्रुटि का निर्णय केवल अभिलेखीय साक्ष्यों पर
परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन पूर्णतः प्रतिबंधित
छात्राओं की तलाशी नहीं, मानवीय गरिमा का ध्यान
बिना आईडी किसी भी कर्मी की एंट्री पर रोक
उत्तर पुस्तिकाओं पर यूनिक कोड व केंद्र की मुहर अनिवार्य
नकदी मिलने पर परीक्षार्थी पर कार्रवाई तय
प्रवेश पत्र रोकने पर विद्यालय जिम्मेदार
पेयजल, रोशनी व शौचालय की पुख्ता व्यवस्था जरूरी
परिषद ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के आदेश दिए हैं। चेतावनी दी गई है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या नियमों की अनदेखी सामने आने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। स्पष्ट है कि इस बार बोर्ड परीक्षाओं में अनुशासन और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes