KAIMGANJ NEWS शराब व नशीली दवा पिलाकर 10 बीघा जमीन हड़पने का सनसनीखेज आरोप

Picsart 26 02 13 20 27 02 927

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त हालत में अंगूठा लगवाकर कराया बैनामा, पीड़ित को नहीं मिला एक पैसा
–पत्नी की मौत के बाद अकेलेपन का उठाया फायदा, एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
कायमगंज फर्रुखाबाद।
अहमदगंज गांव से जमीन हड़पने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि शराब में नशीली दवा पिलाकर उसे अचेत किया गया और फिर लकवाग्रस्त हालत में उसकी 10 बीघा कृषि भूमि का धोखाधड़ी से बैनामा करा लिया गया।
पीड़ित सत्यभान के अनुसार 10 जुलाई 2025 को उसकी पत्नी कान्ती देवी का निधन हो गया था। पत्नी की मौत के बाद वह पूरी तरह अकेला और मानसिक रूप से टूट गया। इसी कमजोरी का फायदा उठाकर गांव के ही अनिल कुमार और आनंद त्रिपाठी ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। आरोप है कि दोनों ने उसे शराब का आदी बनाया और शराब में नशीली दवाएं मिलाकर पिलाईं, जिससे उसे पैरालिसिस (लकवा) का दौरा पड़ गया।
पीड़ित का कहना है कि 13 नवंबर 2025 को आरोपी उसे जबरन तहसील ले गए। वहां अचेत अवस्था में उसकी 10 बीघा जमीन का बैनामा वंदना त्रिपाठी और ब्रजेश कुमारी के नाम करा दिया गया। जमीन के बदले उसे कोई रकम नहीं दी गई। आरोप है कि रजिस्ट्री के दौरान जमीन पर बैंक लोन होने के बावजूद कूट रचित दस्तावेजों के सहारे पूरा खेल रच दिया गया।
सत्यभान ने शिकायत में यह भी बताया कि रजिस्ट्री के कागजात में मोबाइल नंबर भी आरोपियों का ही दर्ज कराया गया है, जो पूरे मामले में धोखाधड़ी का मजबूत सबूत है। जब पीड़ित ने अपनी जमीन वापस मांगी तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश से कोतवाली पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ फर्जी बैनामा और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes