KAIMGANJ NEWS – प्रशासन की बुल्डोजर कार्यवाही से मचा हड़कंप , दूर से ही जमा भीड़ देखती रही ध्वस्तीकरण का तमाशा
कायमगंज / फर्रुखाबाद
थाना व कस्बा कम्पिल के चर्चित छात्रा दुष्कर्म कांड में सख्त हुए प्रशासन ने अवैध रूप से कब्जा कर हथियाई गई जमीन पर आरोपियों द्वारा कराए गए निर्माण कार्य पर बुल्डोजर चलाकर निर्माण को ध्वस्त कर दिया ।
आज दिन मंगलवार को सबेरे ही भारी पुलिस बल की मौजूदगी में राजस्व टीम ने बुलडोजर कार्यवाही की जहां मचे हडकंप के बीच जमा भारी भीड़ दूर से ही तमाशबीन बनी नजारा देखती रही ।
ऐशा कर प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
= क्या था मामला =
पांच माह पूर्व कस्बा कंपिल में कोचिंग संचालकों पर छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप लगा था। इस मामले में सितंबर माह में आरोपित शीबू, सलमान और अनस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना के बाद से ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश था और आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठ रही थी।
इसी क्रम में आरोपित पक्ष पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप भी सामने आए थे। लगातार शिकायतें मिलने पर तहसील प्रशासन सक्रिय हुआ और अतिक्रमण को लेकर मौके पर पहुंचकर चिन्हांकन किया गया। आरोपितों के विरुद्ध प्रशासन की ओर से धारा 67 के तहत कार्रवाई तहसीलदार द्वारा की गई। अग्रिम कार्रवाई के तहत चार दिन पहले संबंधित पक्षों के यहां नोटिस चस्पा कर दिए गए थे।
सोमवार देर शाम शमसाबाद के नायब तहसीलदार के नेतृत्व में नगर के लेखपाल पंकज चौहान, पूजा चौहान, रोहित अवस्थी तथा भारी पुलिस बल के साथ कोचिंग सेंटर के सामने स्थित दुकानों की पैमाइश की गई। प्रशासन ने आरोपित शीबू और सलमान से संबंधित बताई जा रही दुकानों का चिन्हांकन किया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि ये दुकानें अतिक्रमण कर बनाई गई हैं। कार्रवाई की भनक लगते ही इलाके में हलचल मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
उधर, राजस्व टीम ने आरोपी अनस के गांव निजामुद्दीनपुर में गाटा संख्या 336 (नवीन परती भूमि) पर भी अवैध कब्जा चिन्हित किया। मंगलवार तड़के उपजिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह, सीओ राजेश कुमार द्विवेदी, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर, नायब तहसीलदार अनवर हुसैन, नायब तहसीलदार हर्षित, राजस्व कर्मी और थाना प्रभारी नितिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने पहले निजामुद्दीनपुर में आरोपी अनस के यहां बुलडोजर से अवैध निर्माण ध्वस्त कराया।
इसके बाद प्रशासनिक टीम गंगा रोड पहुंची, जहां दो अन्य आरोपित पक्षों के यहां बनी दुकान और मकान पर भी बुलडोजर की कार्रवाई की गई। इसके अलावा चौराहे के समीप स्थित एक अन्य अतिक्रमण को भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान जब बुलडोजर अवैध कब्जा कर बनाई गई दुकानों को ढहाने पहुंचा, तभी दुकान मालिक शकील ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को अवगत कराया कि मामले में हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल की जा चुकी है। अभिलेखों की पुष्टि के बाद अधिकारियों ने उक्त दुकानों पर तत्काल कार्रवाई रोक दी। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि न्यायालय से आदेश प्राप्त होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संबंधित लोगों को तीन दिन पूर्व ही नोटिस जारी किए गए थे और नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। पूरी कार्रवाई के दौरान लोग दूर से प्रशासन की सख्ती का नजारा देखते रहे।
एसडीएम कायमगंज अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट में रिट दाखिल होने के कारण कुछ दुकानों पर फिलहाल कार्रवाई नहीं की गई है। न्यायालय से आदेश मिलते ही नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी, जबकि अन्य स्थानों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की गई है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct