Farrukhabad news कमालगंज / फर्रुखाबाद
15 फरवरी 2026
फर्रुखाबाद के प्रसिद्ध प्राचीन माघ मेला श्रृंगी रामपुर में आने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है । किन्तु चल रहे माघ मेले के दौरान खराब सड़क व्यवस्था ने श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ा दी। श्रृंगी रामपुर से छिबरामऊ को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण कांवड़ यात्रियों और अन्य श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। माघ मेले में हर वर्ष विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु श्रृंगी ऋषि महाराज धाम पर गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। स्नान के उपरांत वे जल चढ़ाकर कांवड़ यात्रा पर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करते हैं। लेकिन इस वर्ष जर्जर सड़क ने उनकी यात्रा को कठिन बना दिया है।
श्रृंगी रामपुर–छिबरामऊ मार्ग पर अत्यधिक गड्ढों के चलते ईसापुर गांव में भीषण जाम की स्थिति बन गई। घंटों तक वाहन रेंगते रहे, जिससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ईसापुर, जरारी और भड़ौसा मार्ग पर बड़े गड्ढों के कारण कई वाहनों में खराबी आ गई, जिससे यात्रियों की यात्रा बाधित हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग न केवल माघ मेले के दौरान बल्कि हर सोमवार को भी अत्यधिक व्यस्त रहता है, क्योंकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत और रखरखाव की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया है।स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इस महत्वपूर्ण मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में श्रद्धालुओं और आम राहगीरों को ऐसी समस्याओं का सामना न करना पड़े ।
फर्रुखाबाद से – दीपक कुमार यादव की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun