Farrukhabad news – सुरक्षा के लिए मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइट लगाने एवं किनारे खडीं झाडियों को काटकर साफ करने का दिया निर्देश
राजेपुर / फर्रुखाबाद
बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर कारगर ढंग से नियंत्रण पाने के लिए प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। आज शनिवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने राजेपुर क्षेत्र में अलग – अलग स्थानों पर अपेक्षाकृत कुछ अधिक संभावित दुर्घटना क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।
*प्रशासन द्वारा निरीक्षण किए गए स्थल*
सघन निरीक्षण हेतु प्रशासनिक अधिकारियों का अमला पहले शेराखार पहुंचा, जिसके बाद डबरी, मेहमदपुर गढ़िया, गांधी मोड़, निबिया चौराहा व जमापुर चौराहा का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण वाले क्षेत्रीय स्थानों को अब से पहले हो चुकी दुर्घटनाओं के उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर ‘डेंजर ज़ोन’ चिह्नित किया गया था।
= व्यवस्थित रूप से व्यवस्था हेतु दिए गए निर्देश =
– तीव्र मोडों पर मानक के सापेक्ष स्पीड ब्रेकर बनाने
– दृश्यता में सुधार: सड़क के किनारों पर उगी झाड़ियों की साफ-सफाई कराने को कहा गया ताकि मोड़ पर सामने से आने वाले वाहन स्पष्ट दिख सकें।
संकेतक और प्रकाश – सभी ब्लैक स्पॉट्स पर चेतावनी बोर्ड लगाने और रात्रि सुरक्षा हेतु स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया ।
-अतिक्रमण पर नियंत्रण हेतु सभी चौराहों पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए, ताकि यातायात संचालन सुचारू ढंग से हो ।
=डीएम ने क्या कहा =
डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क इंजीनियरिंग में सुधार और अतिक्रमण हटाकर हम दुर्घटनाओं की दर को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
= एसपी ने दिए अधिनस्थों को निर्देश =
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को इन सभी चौराहों व अन्य स्थलों पर गश्त बढ़ाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल विभाग की ही नहीं, बल्कि इसके लिए जन-भागीदारी की भी आवश्यकता है ।
– फर्रुखाबाद से दीपक कुमार यादव की रिपोर्ट –

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct