KAIMGANJ NEWS रफ्तार कहर :- बाइक ब टेंप्पो आमने-सामने टकराए कई घायल तीन की हालत गंभीर

IMG 20260214 WA0316

KAIMGANJ NEWS – घटना कंपिल में मंदिर के सामने रोड पर घटित हुई -घायल बाइक सवार गंगाजल भरने जा रहे थे , सभी घायलों को सीएचसी लाकर भर्ती कराया गया – तीन भेजे गए लोहिया अस्पताल
कायमगंज / फर्रुखाबाद
जनपद के कस्बा व थाना क्षेत्र कम्पिल में आज शनिवार को तेज रफ्तार बाइक व टैम्पो मंदिर के सामने रोड पर अचानक आमने – सामने टकरा गए । मची अफरा तफरी के साथ चीख – पुकार की आवाज सुनते ही मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई । सूचना पर पहुंची डायल 108 द्वारा सभी घायलों को लाकर सीएचसी में भर्ती कराया गया । जहां से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रथम उपचार के बाद जिला मुख्यालय स्थित लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया ।
टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए ।
मिली जानकारी के अनुसार मैनपुरी जिले के थाना विछवां क्षेत्र के ग्राम तेजपुर निवासी विवेक कुमार अपने चचेरे भाई विक्रम और बाबा मोरपाल के साथ बाइक से अटेना घाट गंगा जल लेने जा रहे थे। कंपिल मंदिर के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार विवेक व विक्रम के साथ टेंपो में बैठे मोंटी (निवासी कटरा, बदायूं) और अनिकेत (निवासी शिकोहाबाद, फिरोजाबाद) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मोरपाल और मौसी मोहिनी (निवासी एटा) को भी चोटें आईं।
दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कर घायलों को सहारा दे संभाला । सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने विवेक, विक्रम और अनिकेत की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। घायल मोंटी ने बताया कि वह टेंपो से अपने रिश्तेदारों को कंपिल छोड़ने जा रहा था, जबकि विवेक अपने साथियों के साथ गंगा स्नान के लिए अटेना घाट जा रहा था। कि तभी अचानक यह घटना घटित हो गई ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes