KAIMGANJ NEWS चलती ट्रेन में लूट के बाद युवक को नीचे फेंका, पटरी किनारे लहूलुहान मिला — कंपिल स्टेशन के पास सनसनी

Picsart 26 02 13 04 12 59 435

KAIMGANJ NEWS ◆ टॉयलेट के पास दबोचकर दो हजार रुपये लूटे
◆ विरोध करने पर चलती ट्रेन से दिया धक्का
◆ चालक की सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस, अस्पताल में भर्ती
◆ कंपिल स्टेशन के पास हुई वारदात, जांच में जुटी जीआरपी
कायमगंज, फर्रुखाबाद। चलती ट्रेन में लूटपाट के बाद एक युवक को बदमाशों ने कंपिल स्टेशन के पास नीचे फेंक दिया। तेज रफ्तार ट्रेन से गिरकर युवक पटरी किनारे पत्थरों पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश पड़ा रहा। ट्रेन चालक की सूचना पर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, जनपद कासगंज के थाना दरियावगंज क्षेत्र के ग्राम ककराला निवासी पंकज बुधवार रात ट्रेन से अपने घर लौट रहा था। पीड़ित के मुताबिक, ट्रेन जब कंपिल स्टेशन के पास पहुंची तो वह लघुशंका के लिए टॉयलेट की ओर गया। इसी दौरान वहां पहले से खड़े दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके पास रखे करीब दो हजार रुपये जबरन छीन लिए।
विरोध करने पर आरोपितों ने चलती ट्रेन से उसे नीचे धक्का दे दिया। तेज रफ्तार के कारण वह पटरी किनारे पड़े पत्थरों पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और अचेत अवस्था में वहीं पड़ा रहा। ट्रेन चालक ने घायल युवक को देखकर तुरंत स्टेशन मास्टर को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस से देर रात करीब एक बजे उसे कायमगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपितों की तलाश की जा रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes