KAIMGANJ NEWS आंखें नम, दिलों में उमंग — किरण पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 के छात्रों को मिली यादगार विदाई

IMG 20260211 WA0239

KAIMGANJ NEWS ✦ दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
✦ खेल, शायरी और भावनात्मक पलों के बीच छात्रों ने ली नई उड़ान की विदाई
कायमगंज। कम्पिल रोड स्थित किरण पब्लिक स्कूल, पट्टिया लेन में कक्षा 10 के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल के बीच किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करना तथा विद्यालय में बिताए गए सुनहरे पलों को सहेजना रहा।
समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. वीरेंद्र गंगवार एवं श्रीमती राधिका नायर द्वारा मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात कक्षा 10 के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल बन गया।
जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर छात्रों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आकर्षक नृत्य और मधुर गीतों ने सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया, वहीं अतिथियों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की जमकर सराहना की।
मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक डॉ. उदित पटेल, सहनिदेशक डॉ. करण पटेल, किरण पब्लिक स्कूल चिलांका के प्रधानाचार्य के. चक्रवर्ती, सीबीएसई प्रधानाचार्या राधिका नायर तथा कोऑर्डिनेटर जयन राजन सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
इस अवसर पर शिक्षक नीरज अग्निहोत्री, राहुल गौतम, सावेज, अंजू बाथम, विक्रांत सिंह, निखिल शाक्य, अंजना जयन, आकांक्षा सैनी, शिवानी राठौर, आरजू गंगवार, हीरा अंसारी, दीप्ति सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन और उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षिका फराह खान की भावपूर्ण शायरी ने समारोह के माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए दुपट्टा रोल रेस, टंग ट्विस्टर, म्यूजिकल चेयर और पेपर ग्लास पिरामिड जैसे मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समारोह में नई ऊर्जा भर दी।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका प्रगति सक्सेना एवं शिक्षक रवि कुमार ने कुशलता से किया। क्राफ्ट टीम की सजावट और सांस्कृतिक टीम की तैयारियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकों और स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
अंत में विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को उपहार प्रदान किए गए और समूह फोटो के माध्यम से यादों को संजोया गया। भावनात्मक माहौल के बीच विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों और साथियों के साथ बिताए सुनहरे पलों को याद करते हुए विद्यालय से विदाई ली। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर का वातावरण भावुक होने के साथ-साथ उत्साहपूर्ण भी बना रहा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes