Farrukhabad news — डीएम का केन्द्रीय कारागार पर औचक छापा, व्यवस्थाओं में सुधार के सख्त निर्देश
क्रासर:
डीएम व एसपी ने संयुक्त निरीक्षण में परखी सुरक्षा, स्वास्थ्य और साफ-सफाई की व्यवस्थाएं
बैरकों, रसोईघर और सुरक्षा उपकरणों की बारीकी से जांच, जेल प्रशासन को दिए कड़े निर्देश
फर्रुखाबाद (यूथ विज़न न्यूज), संवाददाता।
सोमवार को जिले के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने केन्द्रीय कारागार का औचक निरीक्षण कर जेल प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। अधिकारियों ने जेल परिसर में निरुद्ध बंदियों की भोजन व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, बैरकों की साफ-सफाई, रसोईघर की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने रसोईघर पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और पोषण स्तर की जानकारी ली। उन्होंने भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, खाद्य सामग्री के भंडारण और वितरण व्यवस्था को भी परखा। इस दौरान बंदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुविधाओं की स्थिति जानी। डीएम ने स्पष्ट कहा कि बंदियों को समय पर स्वच्छ और पौष्टिक भोजन मिलना चाहिए तथा उनकी स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, गेट चेकिंग और सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल कर्मियों को सतर्कता बनाए रखने और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बैरकों की साफ-सफाई और स्वच्छ वातावरण पर विशेष जोर देते हुए नियमित निरीक्षण और निगरानी बढ़ाने को कहा।
निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने जेल अधिकारियों को निर्देशित किया कि बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से कराए जाएं, परिसर की साफ-सफाई बेहतर रखी जाए और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि कारागार में मानवाधिकारों और मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि बंदियों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct