KAIMGANJ NEWS संदिग्ध हालात में मिले दो युवक, एक की मौत—दूसरा गंभीर

Picsart 26 02 08 11 56 35 154

KAIMGANJ NEWS – नगला कुम्हारी के पास सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिले; शराब के सेवन की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

कायमगंज, फर्रुखाबाद। संवाददाता
शनिवार देर शाम आलू बेचकर घर लौट रहे दो युवक नगला कुम्हारी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े मिले। ग्रामीणों की सूचना पर दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस के अनुसार नगला कुम्हारी निवासी 45 वर्षीय मुकेश और 22 वर्षीय अनेक सिंह मंडी समिति में आलू बेचने गए थे। देर शाम गांव लौटते समय दोनों युवक गांव से कुछ दूरी पहले सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े मिले। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉ. अमरेश कुमार ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया।
— अस्पताल में मचा कोहराम: मौत की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
— पुलिस ने शुरू की जांच: सूचना मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में शराब के सेवन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
— परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: मृतक मुकेश अपने भाइयों में सबसे बड़ा था। वह अपने पीछे पत्नी किरन, एक बेटा और दो बेटियों को छोड़ गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes