KAIMGANJ NEWS वैवाहिक वर्षगांठ पर स्कूली बच्चों को साइकिलें बाँटकर की अनुकरणीय परंपरा पेश

Picsart 26 02 08 17 02 13 682

KAIMGANJ NEWS – स्कूल परिसर में उत्साहित माहौल के बीच बच्चों की खुशी बनीं कार्यक्रम की अनमोल पहचान
कायमगंज / फर्रुखाबाद
जहां आजकल सालगिरह के मौके पर भव्य पार्टियां और दिखावा आम बात है, वहीं सी.पी. ग्रुप ऑफ स्कूल की डायरेक्टर डॉ. मिथलेश अग्रवाल और समाजसेवी सत्य प्रकाश अग्रवाल ने अपनी पचासवीं वैवाहिक वर्षगांठ को समाजसेवा के अनोखे अंदाज में मनाकर एक नई मिसाल कायम कर दी।

Picsart 26 01 27 13 56 52 897

सी.पी. विद्या निकेतन स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने जरूरतमंद विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित कर शिक्षा की राह को आसान बनाने का संकल्प निभाया।
साइकिल पाते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे और पूरा परिसर तालियों की गूंज से भर गया। कार्यक्रम का माहौल भावनाओं और उत्साह से सराबोर रहा। आयोजकों ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानियों को देखते हुए यह पहल की गई, ताकि कोई भी बच्चा दूरी या साधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे।
इस मौके पर डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि वे अपनी सुनहरी शादी की सालगिरह को समाज के लिए कुछ सार्थक करके यादगार बनाना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को साइकिल देकर उन्हें नियमित पढ़ाई और उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। वहीं सत्य प्रकाश अग्रवाल ने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और लगन से आगे बढ़ने का संदेश दिया।
विद्यालय परिवार, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने इस सराहनीय पहल की खुलकर प्रशंसा की और दंपति को शुभकामनाएं देते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। कार्यक्रम ने यह संदेश भी दिया कि खुशियों के अवसर को समाजसेवा से जोड़कर दूसरों के जीवन में भी उजाला फैलाया जा सकता है।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आर.के. बाजपेई, योगेश चंद्र तिवारी, दीपक कुमार जैना, मनोज तिवारी, मनोज श्रीवास्तव, विनोद गंगवार, नीरज अग्रवाल, सतीश चंद्र गुप्ता, अमर सिंह खटिक, महेश चंद्र वर्मा, सुधीर गुप्ता, नितेश गुप्ता, अमरदीप दीक्षित, श्रीमती विभामोहिनी पांडे, महेंद्र राजपूत, अशोक वर्मा, देवेंद्र दुबे सहित नगर के कई गणमान्य लोग व शिक्षकगण उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes