KAIMGANJ NEWS बर्थ दे पार्टी में शामिल होने आ रहे सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत

IMG 20250710 WA0150

KAIMGANJ NEWS -अचरा रोड पर हुआ हादसा, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों मृतक जनपद मैनपुरी क्षेत्र के है, परिजनों के चीत्कार से लोगों के दहले दिल, मचा कोहराम
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आ रहे बाइकसवार दो चचेरे भाइयों की अचरा रोड पर अलाहदादपुर गांव के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों परिवार में कोहराम मच गया।

IMG 20251220 WA01681
जनपद मैनपुरी के थाना भोगांव अंतर्गत ग्राम बराहट निवासी विवेकानंद का 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक अपने 14 वर्षीय चचेरे भाई राजन पुत्र सच्चिदानन्द उर्फ बबलू राजपूत के साथ बाइक पर सवार होकर नगर से सटे दत्तू नगला स्थित अपने मामा होतेलाल के पुत्र के जन्मदिन समारोह में शामिल होने आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अचरा रोड पर अलाहदादपुर गांव के पास पहुंची, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने अभिषेक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं, राजन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल लोहिया अस्पताल रेफर किया गया, वहां डॉक्टर ने राजन को भी मृत घोषित कर दिया। एक साथ दो जवान बेटों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। मृतक अभिषेक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और इंटर की पढ़ाई पूरी कर चुका था। वहीं, 11वीं का छात्र राजन दो भाइयों में बड़ा था। मां मंजू देवी और नीलम का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता विवेकानंद और सच्चिदानन्द अपने बेटों को याद कर सुध-बुध खो बैठे हैं और बिलख रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes