KAIMGANJ NEWS तंबाकू की फसल पर डाली जहरीली दवा, किसान बर्बाद

IMG 20260107 WA0238

KAIMGANJ NEWS -तहसील के दूंदी नगला गांव का है मामला, लाखों का नुकसान, पीड़ितों ने एसडीएम से लगाई गुहार, अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग
फोटोपरिचय तंबाकू के पत्ते लेकर तहसील पहुंचे किसान
कायमगंज फर्रुखाबाद।
तहसील क्षेत्र के दूंदी नगला कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने आधा दर्जन किसानों की करीब 24 बीघा तंबाकू की खड़ी फसल पर जहरीली दवा छिड़ककर उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया। बुधवार सुबह जब किसान खेतों पर पहुँचे, तो फसल की हालत देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

IMG 20251220 WA01681

पीड़ितों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, गऊटोला निवासी रामनिवास, चंदन, श्रीकिशन, राजवीर, रमेश और टिलिया गांव निवासी श्यामसिंह की संयुक्त रूप से दूंदी नगला गांव के पास लगभग 24 बीघा तंबाकू की फसल खड़ी थी। बुधवार सुबह जब किसान चंदन खेत की देखरेख के लिए पहुँचा, तो उसने देखा कि पौधों पर कोई संदिग्ध दवा पड़ी हुई है और फसल झुलसने लगी है। उसने तत्काल सभी किसानों को मौके पर बुलाया। फसल की बर्बादी देख किसान परेशान हो गए। पीड़ित किसानों का कहना है कि उन्होंने खून-पसीना एक कर और कर्ज लेकर तंबाकू की फसल तैयार की थी। किसी अज्ञात लोगों ने रात में फसल पर तंबाकू नष्ट करने वाली दवा डाल दी, जिससे पूरी फसल बर्बाद हो गई है। किसानों के मुताबिक इस घटना से उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है, जिससे उनके सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
पीड़ित किसानों को तहसील मुख्यालय पहुँचकर एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा और दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को तत्काल मौके का निरीक्षण कर विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes