KAIMGANJ NEWS पत्नी के मायके जाने की जिद से परेशान पति कूदा तालाब में , पीछे से हड़बडाहट में पत्नी ने भी लगा दी छलांग

IMG 20250710 WA0150

KAIMGANJ NEWS – तालाब में पानी कम दलदल ज्यादा था ग्रामीणों ने दोनों को सकुशल निकाला बाहर
कायमगंज /फर्रुखाबाद
आपसी सद्भावना तथा पारस्परिक समझदारी भरे व्यवहार से ही दांपत्य जीवन खुशहाल रह सकता है । छोटी-मोटी बातों पर झगड़ना एक दूसरे की परेशानी ना समझने से दांपत्य जीवन में सबसे ज्यादा खराब स्थिति बनती है । ऐशा ही एक नासमझी भरा मामला उस समय देखने को मिला जब मायके जाने की जिद पर अड़ी पत्नी से पति का हुआ विवाद, गुस्साए पति ने तालाब में कूद कर किया आत्म हत्या का असफल प्रयास ।

IMG 20251220 WA01681

पति को कूदता देख पत्नी ने भी हड़बड़ाहट में पीछे से छलांग लगा दी । संयोग से तालाब में पानी की मात्रा कम दलदल अधिक था उसी में दोनों फस गए जिन्हें ग्रामीणों ने किसी तरह सकुशल बाहर निकाला । मामला क्षेत्रीय गांव कुंआ खेडा का बताया गया है । यहां स्थिति पुलिस चौकी के पास वाले तालाब में आज सुबह एक दंपत्ति कूद गए। तालाब में पानी कम होने और उसमें भरे दलदल में दोनों फंस गए। पति – पत्नी को दलदल में फंसा देख वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को खींच कर बाहर निकाला। युवक की गांव में ही जूते चप्पल की दुकान है। बताते हैं कि युवक की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। उनके एक छ: माह की एक बेटी भी है। पत्नी अपने मायके जाने की जिद कर रही थी। पति के मना करने पर दोनों में विवाद बढ़ गया। जिससे क्षुब्ध होकर पति ने तालाब में छलांग लगा दी।घटना की जानकारी मिलने पर चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने दोनों को चौकी बुलाकर पूछताछ की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पति – पत्नी के आपसी विवाद में पति ने तालाब में कूद कर जान देने का दिखावा किया था। उसे कूदते देख पत्नी भी कूद गई थी। तालाब में पानी कम था, जगह दलदली थी । दोनों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes