KAIMGANJ NEWS नफरत से दूर, मोहब्बत और तसव्वुफ के साथ बेसहारा लोगों की इमदाद का ख्वाजा साहब ने दिया पैगाम :- सूफी मुशीर अहमद

IMG 20251230 WA0448

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
अकीदत और एहतराम के साथ
आस्ताना आलिया हजरत बाबा जूही शाह पर हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की छठी शरीफ बेहतरीन तरीके से खुशनुमा माहौल में मनाई गई । प्रोग्राम की सदारत
सज्जादानशीन सूफी हजरत मुशीर अहमद कादरी चिश्ती वारसी ने की, वावक्त प्रोग्राम बडी तादाद में जायरीन ने पुरसुकून तरीके से सिरकत कर प्रोग्राम में भाग लिया । कार्यक्रम की शुरुआत महफिले शमा से हुई, जिसमें आकिल खान बब्लू भाई और मंसूर खान ने अपनी खूबसूरत पसंदीदा आवाज में कलाम पेश कर समां बांधा।

IMG 20251220 WA01681

मुफ्ती मुनीर नूरी ने ख्वाजा साहब की शान में शानदार तकरीर करते हुए उनकी जिंदगी और खिदमत पर रोशनी डाली। फातिहा ख्वानी के बाद दरगाह पर लंगर तकसीम किया गया। जायरीन को खिताव करते हुए सज्जादानशीन सूफी मुशीर अहमद ने कहा कि ख्वाजा साहब ने हिंदुस्तान में मोहब्बत और तसव्वुफ के जरिए इस्लाम का पैगाम दिया। उन्होंने कहा हमें जात-पात और मजहब से ऊपर उठकर बेसहारा लोगों की मदद जरूर करनी चाहिए। वहीं बच्चों को इल्म दिलाएं और नफरत से दूर रहें। उन्होंने नमाज की पाबंदी पर जोर देते हुए कहा कि खुदा की इबादत इंसान को बुराइयों से दूर रखती है। लोगों से अपील की कि वे अपने माता-पिता, भाई-बहन और पड़ोसियों का ख्याल रखें और सामाजिक बुराइयों का डटकर विरोध करें। इस मौके पर नायब तहसीलदार अनवर हुसैन, तमहीद अहमद, बंटी खान, प्यारे खान, नोमान सिद्दीकी, अमीर हुसैन, मुकीम जूही, जमीर अहमद, पप्पन, जकी खान, रुखसार खान, सनी बाथम, आदिल मंसूरी, मनीष भारद्वाज, हनीफ राईन, डॉ. अरशद मंसूरी, आसिफ मंसूरी, कवि पवन बाथम, अकील खान, मसूद खान, नोहिल खान, मुन्ना वर्मा, लाल मियां, एडवोकेट खुशहाल खान और राहुल सागर समेत तमाम अकीदतमंद मौजूद रहे। प्रोग्राम के तौर तरीके की आम आदमी ने भी तारीफ कर इसे इंसानियत का पैगाम बताया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes