KAIMGANJ NEWS –बजरंग ब्रिक फील्ड पर छापा, अवैध खनन में लगी जेसीबी पकड़ी
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
जिला प्रशासन ने अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ अपना शिकंजा और कस दिया है। जिलाधिकारी के कड़े रुख के बाद तहसील प्रशासन ने सोमवार को नवाबगंज क्षेत्र के पिलखना गांव में संचालित बजरंग ब्रिक फील्ड पर छापेमारी की। इस दौरान संयुक्त टीम ने अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन को मौके से पकड़ा, जिसे सीज कर पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी को लंबे समय से क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इसी क्रम में एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने खनन अधिकारी के साथ मिलकर पिलखना गांव स्थित बजरंग ब्रिक फील्ड पर अचानक धावा बोल दिया। टीम को देखते ही मौके पर भगदड़ मच गई। जाँच के दौरान पाया गया कि ईंट भट्ठे के संचालन की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा था। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से जेसीबी मशीन को जब्त किया और उसे मेरापुर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्रशासन की इस बैक टू बैक कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रशासन ने लखनपुर ब्रिक फील्ड पर छापेमारी कर अवैध खनन में लगी जेसीबी को पकड़ा था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों ने साफ कर दिया है कि क्षेत्र में अवैध खनन कारोबार पर अब लगाम कसी जा रही है।
अवैध खनन के खिलाफ हमारा अभियान निरंतर जारी है। एसडीएम ने बताया पिलखना में ब्रिक फील्ड पर अवैध तरीके से जेसीबी पकड़ी गई है। नियम विरुद्ध कार्य करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct