KAIMGANJ NEWS -घर के बाहर बबूल के पेड़ पर फंदा लगाकर की खुदकुशी, जेब से मिला सुसाइड नोट, पुलिस बोली आरोप निराधार, पढ़ा लिख नहीं था मृतक, होगी जांच
कायमगंज ,फर्रुखाबाद
मेरापुर थाना क्षेत्र के नगला मना गांव में शुक्रवार रात एक 43 वर्षीय युवक ने पुलिस उत्पीड़न और बीमारी से तंग आकर घर के सामने बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

नगला मना निवासी 43 वर्षीय मृतक प्रमोद कुमार यादव उर्फ रमजी की पत्नी ने बताया कि सुबह जब उनकी आंख खुली तो पति का शव पेड़ से लटका देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों का आरोप है कि प्रमोद पर आर्म्स एक्ट का एक पुराना मुकदमा चल रहा था। कोर्ट में हाजिर न होने पर पुलिस ने हाल ही में उनके घर की कुर्की की थी। कुर्की में घरेलू बर्तन तक ले जाने से प्रमोद काफी डरा हुआ था। इसी तनाव के कारण वह गंभीर रूप से बीमार भी हो गया था।
इनसेट
सुसाइड नोट ने मचाया हड़कंप
कायमगंज।
मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में लिखा है— “मैं प्रमोद कुमार, टीवी का मरीज हूं। मुझे हर दिन पुलिस परेशान करती है, हमारे पास खाने को भी नहीं है। पुलिस के दबाव के कारण मैं आत्महत्या कर रहा हूं।” घटना के बाद फॉरेंसिक टीम और सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
इनसेट
परिवार में बचा इकलौता चिराग भी बुझा
कायमगंज।
ग्रामीणों के अनुसार, प्रमोद तीन भाई थे, जिनमें से दो की पहले ही मौत हो चुकी है। माता-पिता का भी निधन हो चुका है। अब प्रमोद की मौत के बाद उसकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इनसेट
पुलिस की सफाई: छवि धूमिल करने की साजिश
कायमगंज,फर्रुखाबाद।
इस मामले में पुलिस का पक्ष बिल्कुल अलग है। अधिकारियों का कहना है कि प्रमोद पढ़ा-लिखा नहीं था, इसलिए उसकी जेब में मिला सुसाइड नोट किसी और की साजिश हो सकता है। मृतक के खिलाफ कोर्ट से कुर्की वारंट जारी था, जिसके पालन में पुलिस 19 दिसंबर को गई थी। वह काफी समय से बीमार था। जो सुसाइड नोट मिला है, उसकी जांच की जा रही है क्योंकि मृतक अनपढ़ था। ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस की छवि धूमिल करने के लिए किसी ने लिखकर उसकी जेब में डाला है। मामले की निष्पक्ष जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सुसाइड नोट की लिखावट की जांच कराई जा रही है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct