KAIMGANJ NEWS पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री ने गौशालाओं में गौ वंश को उचित संरक्षण के साथ ही पौष्टिक आहार तथा व्यवस्थित रूप से चारा उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

Picsart 25 12 27 21 53 13 954

KAIMGANJ NEWS – सपा पर गौवंश संरक्षण में कम खर्च करने का आरोप लगा योगी सरकार द्वारा 30 की जगह बढाकर 50 रुपए प्रति गौवंश पर व्यय करने की व्यवस्था की दी जानकारी
कायमगंज / फर्रुखाबाद
पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने शनिवार को भाजपा नेता अशोक वर्मा के रेलवे रोड स्थित प्रतिष्ठान पर सं क्षिप्त प्रेस वार्ता में सपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में गौवंश के भरण-पोषण पर मात्र 30 रुपये खर्च होते थे, जबकि योगी सरकार में इसे बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया है।

IMG 20251220 WA01681

वर्तमान में प्रदेश की विभिन्न गौशालाओं में साढ़े तेरह लाख से अधिक गौवंश संरक्षित हैं, जिन पर प्रतिदिन करीब आठ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
मंत्री ने बताया कि सर्दी के मौसम को देखते हुए चीनी मिल परिसर में जिला पशु चिकित्सा अधिकारी, उपजिलाधिकारी, सीओ, सभी पशु चिकित्साधिकारी और बीडीओ के साथ बैठक की गई है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए समुचित इंतजाम किए जाएं। साथ ही पौष्टिक आहार और पर्याप्त चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने में पशुपालन की भूमिका सबसे अहम है। खेती और पशु एक-दूसरे के पूरक हैं। पशु होंगे तो खेती होगी और खेती होगी तो पशु रहेंगे। उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में पशुधन विभाग का बड़ा योगदान होगा। मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि यदि कोई किसान दूसरे प्रदेश से उत्तम नस्ल की दो गाय लाता है तो एक गाय पर 40 हजार और दो गायों पर 80 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। वहीं 25 गायों की गौशाला बनाने पर 64 लाख रुपये की लागत में 32 लाख रुपये का अनुदान सरकार दे रही है। इसके अलावा बकरी, भेड़, मुर्गी और सूअर पालन के लिए भी कई योजनाएं संचालित हैं।
उन्होंने बताया कि पहले प्रदेश में रोजाना तीन करोड़ अंडों की खपत के मुकाबले उत्पादन मात्र एक करोड़ था, लेकिन योगी सरकार में मुर्गी फार्मों की क्षमता बढ़ाकर अब अंडों की पूर्ति प्रदेश में ही की जा रही है। इससे हरियाणा और पंजाब पर निर्भरता खत्म हो गई है।
मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में बकरी का दूध 400 रुपये प्रति लीटर तक बिका। बकरी पालन के लिए 10 बकरी और एक बकरा पर 1.70 लाख रुपये की योजना है, जिसमें 90 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। पशुपालक को केवल 17 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं और अच्छा लाभ मिलता है। सपा सरकार पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि उस समय गौ संरक्षण की प्राथमिकता किसान नहीं, कसाई थे। जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तो कसाई को देखकर गाय कांपती थी, आज योगी मुख्यमंत्री हैं तो गाय को देखकर कसाई कांपता है।
फर्रुखाबाद की पराग डेयरी की दुर्दशा पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने बताया कि प्रदेश में नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा चार फैक्ट्रियां कन्नौज, कानपुर, अंबेडकरनगर और गोरखपुर में संचालित हैं। उत्तर प्रदेश दूध उत्पादन में देश में नंबर वन है और आगे भी रहेगा। जिले में पशु चिकित्सा अधिकारियों की कमी को लेकर उन्होंने कहा कि इस विषय पर बैठक हो चुकी है और समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes