KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद
तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान एसडीएम का सख्त रुख देखने को मिला। उन्होंने अधिकारियों की उपस्थिति को लेकर नाराजगी जताते हुए उपस्थिति रजिस्टर मंगवाया और गैरहाजिर मिले विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति दर्ज कराई। एसडीएम ने बताया कि अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव ककिउली निवासी खुशीराम ने शिकायत दर्ज कराई कि कुछ लोगों ने उसकी गेहूं की फसल बर्बाद कर दी है और खेत पर कब्जा कर लिया है। इस मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं। थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव गिलौदा निवासी गेंदालाल ने शिकायत की कि उसे पैतृक भूमि मिली थी, जिस पर एक दबंग व्यक्ति कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। आरोप है कि भूमि पर काम करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस प्रकरण में पुलिस और राजस्व विभाग को संयुक्त रूप से कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इसी तरह थाना नवाबगंज क्षेत्र के कांधेमई निवासी सुरेश चंद्र ने शिकायत की कि उनकी करीब 100 वर्ष पुरानी नाली को दबंगों ने बंद कर दिया है। विरोध करने पर गाली-गलौज की गई। इस पर एसडीएम ने पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 46 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर सीओ मोहम्मदाबाद, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर, नायब तहसीलदार अनवर हुसैन, नायब तहसीलदार हर्षित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug