KAIMGANJ NEWS सर्राफा दुकानदार से मारपीट मामले में तीन पर केस दर्ज

Picsart 25 10 23 17 32 20 133

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
सर्राफा दुकानदार से मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में दुकानदार मनोज वर्मा ने कहा 17 दिसंबर को मोहल्ला बजरिया रामलाल में वह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान अजय उर्फ अज्जू अपने दो साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए रुपयों की मांग करने लगा। दुकानदार द्वारा लेन-देन से इंकार करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। मारपीट में दुकानदार के सीने और जांघ में चोटें आई थीं, जबकि ईंट-पत्थर चलने से दुकान को भी हजारों रुपये का नुकसान हुआ था।
घटना की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और अब आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट
कायमगंज।
सर्राफा दुकान मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया। जब दुकानदार मनोज वर्मा ने घर में संदिग्ध कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जा इलाज के दौरान परिजनों ने बताया कि मारपीट की घटना के बाद शुक्रवार को फिर आरोपित दुकान पर पहुंचा और दुकानदार से कहा कि उसने दुकान क्यों खोल ली और उसे जान माल की धमकी देने लगा। परिजनों का कहना है इससे परेशान होकर दुकानदार ने यह कदम उठा लिया।
इनसेट
धमकी से परेशान सर्राफा दुकानदार ने किया कीटनाशक का सेवन
कायमगंज।
सर्राफा दुकान में मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब पीड़ित दुकानदार मनोज वर्मा ने अपने घर में संदिग्ध कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।
परिजनों के अनुसार मारपीट की घटना के बाद शुक्रवार को आरोपी फिर से दुकान पर पहुंचा और दुकान खोलने को लेकर मनोज वर्मा से अभद्रता की। आरोप है कि आरोपी ने दुकानदार को जान-माल की धमकी भी दी। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक दबाव के चलते मनोज वर्मा ने यह कदम उठा लिया। परिजनों ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes