KAIMGANJ NEWS रंजिश में ट्रक चालक पर हमला, तंबाकू भरी ट्रक की भी जांच शुरू

IMG 20250710 WA0150

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
अलीगंज रोड पर रुटौल के पास सोमवार रात पुरानी रंजिश में ट्रक चालक मुवीन खां के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ट्रक चालक की पत्नी हीना ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके पति ट्रक संख्या यूपी 76 एटी 4014 पर तंबाकू लादकर काटा कराने जा रहे थे, तभी सुखवीर निवासी रुटौल, आशीष, बोबी और एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल और कार से पहुंचे और ट्रक रोक लिया। आरोप है कि आरोपितों ने ट्रक चालक को नीचे उतारकर लाठी-डंडों से मारपीट की और पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद चालक और उसके परिजन सहमे हुए हैं। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद उस वक्त और नया मोड़ में आया जब घटना के बाद ट्रक में भरी तंबाकू की जानकारी सामने आई। आरोप है कि हमलावर ट्रक को मंडी समिति लेकर आए थे। सूचना मिलने पर सहायक आयुक्त अमित कुमार त्यागी बुधवार को टीम के साथ मंडी समिति पहुंचे और व्यापारी की मौजूदगी में ट्रक में भरी तंबाकू की बोरियों का तौल कर भौतिक सत्यापन कराया। अलग-अलग किस्म की तंबाकू की जांच भी की जा रही है। सहायक आयुक्त ने बताया कि काटा-माप और प्रपत्रों की भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes