KAIMGANJ NEWS कंपिल, कायमगंज, फर्रुखाबाद।
थाना क्षेत्र के शाहीपुर गांव में खेत में हुए मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। आरोप है कि दबंगों ने पहले रास्ते में घेरकर युवक से मारपीट की और फिर शाम को लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
शाहीपुर गांव निवासी कैलाश चंद्र ने दी तहरीर में बताया कि चार दिसंबर की शाम उनका बेटा संजीव वटाई के खेत में आलू की फसल देखने गया था। पास के सरसों के खेत में जानवर घुसने की आशंका पर आवाज लगाने को लेकर संजय से कहासुनी हो गई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि इसके बाद संजय ने झूठा मामला बनाने के लिए अपने घर का सामान तोड़फोड़ कर पुलिस को गलत सूचना दी, जिसके चलते पुलिस ने संजीव का 151 में चालान कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि इसी रंजिश में सात दिसंबर को दोपहर में उनका भतीजा अर्जुन जब बाहर से लौट रहा था, तब रामनगर की पुलिया पर अजय, विजय, संजय और संदीप ने उसे घेरकर लात-घूंसों से पीटा। आरोप है कि उसी दिन शाम को संजय, विजय, अजय, अजय की पत्नी रंजना, संदीप, जीवाराम, उसकी पत्नी ओमा देवी और पुत्रवधू लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर अर्जुन के घर में घुस आए। विरोध करने पर हमलावरों ने अर्जुन के साथ-साथ कैलाश चंद्र, उनके बेटे और पुत्रवधू पर भी हमला कर दिया। इस दौरान अर्जुन, पुत्रवधू नीरज और सूरजभान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी कायमगंज भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि विपक्षी प्राथमिकी दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एस ओ नितिन चौधरी नें बताया की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct