KAIMGANJ NEWS अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने दुकानों की नीलामी प्रक्रिया पर जताई आपत्ति – सचिव मंडी समिति को सौंपा ज्ञापन

IMG 20251216 WA0270

KAIMGANJ NEWS- व्यापारियों के अनुसार यदि दुकान की पूरी लागत सहित कीमत वसूली जा रही है तो फिर किराए का क्या औचित्य , हिरास वैल्यू कम करके जमीन की कीमत का आंकलन कर बोलीदाता के नाम किया जाना चाहिए बैनामा
कायमगंज / फर्रुखाबाद
*नवीन मंडी समिति कायमगंज द्वारा मंडी परिसर के बाहर रोड साइड पर बनाई गई सुपरमार्केट की 25 दुकानों की नीलामी प्रक्रिया दिनांक 23 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित है । इसमें दुकानों की कीमत जगह की सर्कल वैल्यू प्लस वआज की निर्माण लागत जोड़कर रखी गई है । जो प्रति दुकान लगभग 24 लाख 35 हजार रुपए के बराबर है । इस संबंध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा उपनिदेशक कृषि उत्पादन मंडी परिषद कानपुर को संबोधित ज्ञापन मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा को सौंपा गया । जिसमें मांग की गई कि यदि आप जमीन की और निर्माण की पूरी कीमत ले रहे हैं तो फिर आप दुकान किराए पर क्यों दे रहे हैं । इसकी जगह तो आप बोली दाता के नाम उसका बैनामा कर दीजिए । साथ ही ज्ञापन में कहा गया है कि जो दुकान 20 से 25 साल पहले बनी है । उनकी हिरास वैल्यू घटाकर एवं जमीन की कीमत जोड़कर नीलामी प्रक्रिया रखिए ताकि दुकान का आवंटन सुचारू रूप से हो सके अन्यथा की स्थिति में यह दुकानों की नीलामी सफल नहीं हो पाएगी । ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ,धर्मवीर यादव जिला उपाध्यक्ष प्रवीण यादव युवा तहसील महामंत्री रामशंकर बाथम मनोज गुप्ता आकाश बाथम रामबरन बाथम सहित अन्य व्यापारी नेता उपस्थित रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes