KAIMGANJ NEWS लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की उम्मीद बनी कायमगंज स्टेशन होगा जगमग

Picsart 25 12 14 05 46 27 297

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
रेलवे सुविधाओं को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत के प्रयासों से कायमगंज रेलवे स्टेशन पर विकास कार्यों को लेकर तेजी दिखने लगी है।
कुछ दिन पहले यहां के व्यापारियों की सांसद के दिल्ली स्थित आवास पर कायमगंज में लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव को लेकर चर्चा हुई थी, जिसके बाद रेल मंत्री को पत्र भेजा गया था। इसी क्रम में शुक्रवार को सीनियर डिवीजन इंजीनियर अमित शर्मा, ठेकेदार पांडेय के साथ स्टेशन पर लाइटिंग व्यवस्था के सर्वे के लिए पहुंचे। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सीनियर डिवीजन इंजीनियर ने व्यापारियों को बताया कि निर्देश के अनुसार स्टेशन की लाइटिंग व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही प्लेटफार्म को लंबा किया जाएगा, ताकि लंबी दूरी की गाड़ियां आसानी से खड़ी हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि गुरसहायगंज की तर्ज पर कायमगंज स्टेशन को मॉडल रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के आश्वासन के बाद क्षेत्रवासियों को जल्द ही लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव और बेहतर यात्री सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes