KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
133 केवी लाइन में फॉल्ट से सात से अधिक घंटे आपूर्ति ठप रही। बिजली संकट गहराने से आपूर्ति से लोग परेशान है। लोग पानी तक को तरस गए।
कायमगंज नगर और क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बिजली संकट गहराता जा रहा है। मई और जून की तरह सर्दियों में भी बिजली कटौती ने आमजन का जीना मुश्किल कर दिया है। हालात यह हैं कि ठंड के मौसम में भी इनवर्टर बैटरियां डिस्चार्ज हो रही हैं, जिससे सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न आने से पानी संकट भी गहरा गया। लोगों को सुबह के वक्त हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग न तो सूचना दे रहा है और न ही अधिकारी फोन उठाते हैं। कटौती का कारण जनता तक नहीं पहुंचता, जिससे आक्रोश बढ़ रहा है। गुरुवार को पूरे दिन की कटौती के बाद शाम करीब 5 बजे सप्लाई बहाल हुई। अवर अभियंता मोहम्मद जावेद ने बताया कि कंपिल रोड चौड़ीकरण कार्य के चलते आपूर्ति रोकी गई थी, लेकिन इसकी सूचना सार्वजनिक नहीं की गई। शुक्रवार तड़के करीब साढ़े चार बजे दोबारा सप्लाई ठप हो गई, जो दोपहर 12 बजे तक बाधित रही। जेई के अनुसार लुधईया पावर हाउस और रुटोल पावर हाउस के बीच 133 केवी लाइन में फॉल्ट की वजह से आपूर्ति बंद रही। पेट्रोलिंग के बाद फॉल्ट खोजा गया, जिसके बाद बिजली बहाल हो सकी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मियों में तो बिजली की मार हमेशा झेलनी पड़ती है, लेकिन इस बार सर्दियों में भी आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित रही है। उन्होंने जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था को सुचारु करने की मांग की है।
टेंट खोलते समय पुरानी दीवार ढही, तीन लोग दबे
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खां में गुरुवार को बारात के लिए लगाया गया टेंट शुक्रवार सुबह समेटा जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक पुरानी दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिसकी चपेट में अताईपुर निवासी सौरभ, अनुज और नगर के मोहल्ला चिलांका निवासी रंजीत आ गए। दीवार गिरते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग तत्काल दौड़े और मलबे में दबे तीनों युवकों को बाहर निकाला। उन्हें आनन-फानन सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। घटना से बारातियों और गांव में हड़कंप मच गया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct