KAIMGANJ NEWS चोरी की 6 वाइकों सहित शातिर वाइक चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Picsart 25 12 08 14 28 41 564

KAIMGANJ NEWS – अब तक 18 केशों में चल रहे थे वांछित गिरफ्तार चोरों से एक वाइक चेचिस, चावी का गुच्छा तथा वाइक चोरी में प्रयुक्त उपकरण किए गए वरामद
कायमगंज /फर्रुखाबाद
पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देश पर सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर अंतर्जनपदीय वाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस गिरफ्त में आए शातिर चोर कई मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं । आज जो गिरफ्तारी करने में सफलता मिली उसके संबंध में बताया गया कि, प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह, उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह समेत पुलिस टीम को सूचना मिली कि बाइक चोरी की फिराक में दो युवक क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पितौरा गांव स्थित तिराहे के पास घेराबंदी की और दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में निर्दोष माथुर निवासी मोहल्ला मिश्राना थाना पटियाली तथा सत्यप्रकाश उर्फ सचिन पुत्र लालाराम टेलर निवासी मोहल्ला सेन थाना पटियाली जनपद कासगंज शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 6 चोरी की वाइकें तथा एक बाइक का चेसिस एवं चाबी का गुच्छा और बाइक चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए। क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि दोनों आरोपी अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। निर्दोष माथुर पर बदायूं, एटा, कासगंज और फर्रुखाबाद जिलों में 18 अभियोग दर्ज हैं, जबकि सत्यप्रकाश पर दो मुकदमें दर्ज हैं। दोनों कई बार जेल भी जा चुके हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मिलकर पडोस के जनपदों में बाइक चोरी करते थे और नंबर प्लेट बदलकर उन्हें बेच देते थे। बिक्री की रकम आपस में बराबर बांट लेते थे। आरोपी निर्दोष ने स्वीकार किया कि वह कई बार जेल जा चुका है, लेकिन जेल से निकलने के बाद भी चोरी करता रहा । फिलहाल एक बार फिर पकडे गए दोनों शातिर वाहन चोरों पर पुलिस ने प्राप्त वाइकों की चोरी का मामला दर्ज कर चालान कर दिया गया है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news श्रद्धा की राह पर फर्रुखाबाद: सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए 10 श्रद्धालु रवाना, भक्ति भाव से गूंजा कलेक्ट्रेट

Farrukhabad news फर्रुखाबाद, 19 अप्रैल 2026 जनपद में रविवार को आस्था, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बढ़ती चोरियों पर सख्ती की मांग, व्यापारियों ने नए इंस्पेक्टर का किया स्वागत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद। नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS परशुराम जयंती पर गूंजा विचार मंथन, वक्ताओं ने बताया—‘तेजस्वी संत और अद्वितीय योद्धा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद। विश्व बंधु परिषद के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती के[...]

DELHI NEWS

Delhi news ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव: होर्मुज में संकट, लेबनान में हमले—दुनिया में बढ़ी चिंता

Delhi news नई दिल्ली :-” द एंड टाइम्स न्यूज” मुख्य ख़बरें !- दि०19 /4 /2026[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित राधा कृष्ण फैमिली रेस्टोरेंट के पास एक भीषण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, छह परिवारों की दुनिया राख: इकलहरा में मचा कोहराम, लाखों की संपत्ति स्वाहा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/कंपिल (फर्रुखाबाद)। शनिवार सुबह इकलहरा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस बना ‘जमीन विवादों’ का अखाड़ा: 104 शिकायतों में सिर्फ 8 का निस्तारण, मेड़ तोड़ कब्जे के आरोपों की भरमार

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस इस बार जमीन कब्जा,[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गैंगस्टर पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 12 लाख से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, गांव में डुगडुगी पिटवाकर की कार्रवाई

Farrukhabad news शमशाबाद (फर्रुखाबाद)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes