KAIMGANJ NEWS सफाई व्यवस्था न होने तथा नालियां चोक होने से गांव में फैली गंदगी संक्रामक रोग फैलने की आशंका

Picsart 25 12 06 05 20 41 607

KAIMGANJ NEWS – ग्रामीणों में आक्रोश शिकायत तक नहीं सुनता कोई
कायमगंज / फर्रुखाबाद
सफाई व्यवस्था की यह बदतर हालत विकासखंड कायमगंज के गांव अताईपुर
जदीद में होने के कारण यहां के लोग खासे परेशान होकर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं । उनका कहना है कि उनके गांव की सफाई सही ढंग से न होने के कारण गलियों में गंदगी है । जिसकी वजह से कूड़े कचरे के ढेर लगे हैं ।वहीं नालियों में कीचड़ युक्त पानी भरा होने के कारण विभिन्न प्रकार के विषैला कीटों के साथ ही मच्छरों का प्रकोप शीत ऋतु में भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है । ग्रामीणों को आशंका है कि यदि जल्द इस समस्या का समाधान ना किया गया तो किसी भी समय डेंगू आदि घातक बीमारियां के साथ ही संक्रामक रोग फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता ।
= ​जलभराव से जनजीव मुश्किल हो रहा है = ।
​अताईपुर जदीद के ही निवासी सर्वेश कुमार कठेरिया ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि गाँव की नालियां पूरी तरह से बंद हो गई हैं। पानी निकासी न होने के कारण हल्की बारिश में भी गलियों में पानी भर जाता है, जो दो दिन तक जमा रहता है। कठेरिया ने बताया कि, “स्कूल जाने वाले बच्चे और हम जैसे दिव्यांग लोगों को निकलने में बहुत परेशानी होती है।” उन्होंने एक दिव्यांग रिक्शा की ओर इशारा करते हुए कहा कि पानी भरा होने के कारण वह भी नहीं चला पाते हैं।
​​गाँव की ग्राम प्रधान विमला देवी पर सर्वेश कुमार ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान या उनसे संबंधित कोई भी व्यक्ति इस गली में सफाई व्यवस्था देखने के लिए इधर नहीं आता है। उन्होंने बताया कि सफाई का काम तभी होता है जब वे व्यक्तिगत रूप से 1076 हेल्पलाइन पर शिकायत करते हैं। इसके बाद ब्लॉक से कर्मचारी आते हैं, सफाई करके चले जाते हैं, लेकिन स्थाई समाधान नहीं होता।
इनसैट :-
=​5 साल में सिर्फ एक बार सफाई =
कायमगंज :-
श्री ​कठेरिया ने यह भी दावा किया कि पिछले 5 सालों में गाँव में एक या दो बार ही गाहे बगाहे थोडी बहुत जगह पर सफाई हुई है। लंबे समय से नालियां साफ न होने के कारण लोगों का अपने पड़ोसियों या रिश्तेदारों से भी मिलना-जुलना दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराने और जल निकासी की उचित व्यवस्था के साथ ही नियमित रूप से साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की गुहार लगाते हुए प्रशासन व्यवस्था सुधार की मांग की है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news श्रद्धा की राह पर फर्रुखाबाद: सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए 10 श्रद्धालु रवाना, भक्ति भाव से गूंजा कलेक्ट्रेट

Farrukhabad news फर्रुखाबाद, 19 अप्रैल 2026 जनपद में रविवार को आस्था, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बढ़ती चोरियों पर सख्ती की मांग, व्यापारियों ने नए इंस्पेक्टर का किया स्वागत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद। नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS परशुराम जयंती पर गूंजा विचार मंथन, वक्ताओं ने बताया—‘तेजस्वी संत और अद्वितीय योद्धा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद। विश्व बंधु परिषद के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती के[...]

DELHI NEWS

Delhi news ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव: होर्मुज में संकट, लेबनान में हमले—दुनिया में बढ़ी चिंता

Delhi news नई दिल्ली :-” द एंड टाइम्स न्यूज” मुख्य ख़बरें !- दि०19 /4 /2026[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित राधा कृष्ण फैमिली रेस्टोरेंट के पास एक भीषण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, छह परिवारों की दुनिया राख: इकलहरा में मचा कोहराम, लाखों की संपत्ति स्वाहा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/कंपिल (फर्रुखाबाद)। शनिवार सुबह इकलहरा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस बना ‘जमीन विवादों’ का अखाड़ा: 104 शिकायतों में सिर्फ 8 का निस्तारण, मेड़ तोड़ कब्जे के आरोपों की भरमार

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस इस बार जमीन कब्जा,[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गैंगस्टर पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 12 लाख से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, गांव में डुगडुगी पिटवाकर की कार्रवाई

Farrukhabad news शमशाबाद (फर्रुखाबाद)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes