KAIMGANJ NEWS – झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप, परिवार में मचा कोहराम – शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज नगर में नगर के रेलवे रोड पर स्थित एक निजी क्लीनिक पर साधारण से दर्द की दवा लेने आए व्यक्ति की हुई मौत के लिए मृतक के परिजनों ने डाक्टरी की दूकान चला रहे झोलाछाप के द्वारा लापरवाही से किए गये इलाज को ही मौत का कारण बताया है । परिवार के खेवन हार की मौत से दुखी परिजन बेहद गमगीन हालत में दिखाई दे रहे थे ।
कायमगंज क्षेत्र के गांव न्यामतपुर ढिलावली निवासी 35 वर्षीय राजकुमार के कंधे में दर्द होने पर पत्नी गुड्डी देवी, भतीजे सूरज के साथ नगर के रेलवे रोड स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। उसके भतीजे सूरज के मुताबिक क्लीनिक पर चाचा राजकुमार को दर्द की टेबलेट दी गई। उसके बाद इंजेक्शन लगाकर बोतल चढ़ाने के लिए बिंगो लगाई तभी उसके चाचा की तबीयत और बिगड़ गई। तब क्लीनिक पर मौजूद डाक्टर व उसके स्टॉप ने उसे अस्पताल ले जाने के लिए कहा। जब वह लोग अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने दर्द पीडित राजकुमार को मृत घोषित कर दिया गया। यह सुनते ही मृतक की पत्नी, भाई कमलेश, भतीजा बिलख पड़े। उनका रो -रो कर बुरा हाल था। भतीजे ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने का आरोप लगाया। इसी बीच परिजन डॉक्टर की क्लीनिक की ओर शव ले जाने लगे। किन्तु तब तक सूचना पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंच गई। जहां परिजनों ने पुलिस को पूरी घटना बताई। उधर मृतक का भतीजा और अन्य परिजन क्लीनिक पर पहुंचे तो देखा कि वह झोलाछाप डाक्टर तथा उसका अन्य स्टाफ वहां से भाग चुके थे । शव के पास लोगों की भारी भीड़ लग गई। मृतक के गांव में जानकारी होते गांव से भी लोग अस्पताल आ गए थे । परिजन राजकुमार की मृत्यु के लिए सीधे – सीधे प्राइवेट झोलाछाप डाक्टर पर ही आरोप लगा रहे हैं । अस्पताल आए एसआई शमीमुद्दीन ने जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे रोते बिलखते परिजनों एवं 10 वर्षीय देवकुमार, 7 वर्षीय नीलेश और 4 वर्षीय पीयूष तीनों बेटों को छोड़कर हमेशा के लिए चला गया ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct