KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर बुधवार को नगर में भव्य युनिटी मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च रेलवे रोड स्थित एसएनएम ग्राउंड से प्रारंभ हुआ, जिसमें स्कूली बच्चों के साथ भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और आसपास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए प्रतिभागियों ने भारत माता की जय और वंदेमातरम के जोरदार नारे लगाए, जिससे पूरा नगर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो उठा। यात्रा एसएनएम ग्राउंड से होते हुए ट्रांसपोर्ट चौराहा, पृथ्वीदरवाजा, भूसा मंडी चौराहा, पटवनगली, चिलाका, पुलगालिब तिराहा, तहसील रोड, बजरिया, श्यामागेट और मुख्य चौराहा पार कर लालकुआ रोड स्थित सभा स्थल तक पहुंची। यात्रा मार्ग पर लोगों ने प्रतिभागियों का स्वागत भी किया। सभा स्थल पहुंचने से पूर्व प्रतिभागियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जनसभा में वक्ताओं ने लौह पुरुष पटेल की दूरदृष्टि, संगठन क्षमता और देश की एकता-अखंडता में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की सोच और संकल्प भारत को एक सूत्र में पिरोने की प्रेरणा देते हैं। वक्ताओं ने सभी से एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को सशक्त बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राज्य मद्य निषेध परिषद के उपाध्यक्ष बृजेश शुक्ला, सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, विधायक डॉ. सुरभि, पूर्व चेयरमैन डॉ. मिथलेश अग्रवाल, एमएम ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे, नगर पालिका चेयरमैन डॉ. शरद गंगवार, शमशाबाद के पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, वीरेंद्र कठेरिया, डॉक्टर विकास शर्मा, रश्मि दुबे, अवनीश चतुर्वेदी, अमरदीप दीक्षित, अरुण दुबे, देवेंद्र दुबे, महेंद्र राजपूत, कल्लू चक, राघव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug