KAIMGANJ NEWS सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव ने जलाई सर्वधर्म सद्भाव की जोत

IMG 20251105 WA0432

KAIMGANJ NEWS – सिख पंथ में तमाम परंपराओं का निषेध करते हुए अकाल पुरुष परमात्मा से जुड़ने के, किये आवाह्न को ही कहा जाता है गुरुवाणी
कायमगंज / फर्रुखाबाद
गुरु नानक देव ने समस्त मानवता के कल्याण के लिए सिख पंथ की स्थापना की। उन्होंने सर्वधर्म सद्भाव की जोत जलाई। तमाम परंपराओं का निषेध करते हुए अकाल पुरुष परमात्मा से जुड़ने का आवाह्न किया गया, जिसे गुरबाणी के नाम से जाना गया आज भी जिसकी पूरी तरह प्रासंगिकता बनी हुई है । आज सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु , गुरु नानक देव की जयंती अवसर पर
विश्व बन्धु परिषद द्वारा कृष्णा प्रेस परिसर में आयोजित संगोष्ठी में अध्यक्ष प्रो० रामबाबू मिश्र रत्नेश ने कहा कि गुरु नानक देव ने सनातन वैदिक जीवन मूल्यों को व्यावहारिक बनाकर उन्हें लोकभाषा में प्रस्तुत किया।
उन्होंने परिश्रम से जीविका चलाने और मिल बाट कर खाने का उपदेश दिया।उन्होंने तथागत बुद्ध के नास्तिकवाद और भिक्षु परंपरा का निषेध करते हुए लोगों से अकाल पुरुष परमात्मा से जुड़ने का आह्वान किया, गुरुवाणी कहती है परमेश्वर दे भुलया व्यापन सबै रोग।
गीतकार पवन बाथम ने कहा कि गुरु नानक देव ने जातीय समरसता का संदेश देते हुए छोटे और उपेक्षित तबके के लोगों को अपनी शिष्य परंपरा से जोड़ा। गुरुद्वारों में सभी के लिए आश्रय,लंगर और सेवादारी उसके प्रमाण हैं।
किरत करना , बाट के खाना और नाम जपना ही सच्ची जीवन युक्ति है।
पूर्व प्रधानाचार्य अहिवरन सिंह गौर,प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ल , वी०एस० तिवारी आदि ने कहा कि पंथ के अंतिम गुरु गोविंदसिंह जी ने आगे चलकर औरंगजेब की धर्मांधता के मद्देनजर हिंदू धर्म की रक्षा के लिए खालसा पंथ चलाया ।
अखिल जगत में खालसा पंथ गाजे।जगे धर्म हिन्दू सबै भंड भाजै।
अनुपम मिश्र ने कहा कि राष्ट्र धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए सिख वीरों और गुरुओं की रोंगटे खड़े कर देने वाली कुर्बानियां इतिहास में दर्ज हैं।वे हमारे राष्ट्र के जागरूक प्रहरी हैं।
छात्र यशवर्धन ने काव्यपाठ किया
शिक्षाएं गुरुग्रंथ की माने सर्व समाज।
हिंसा पीड़ित विश्व को नानक नाम जहाज।।
डॉ ० सुनीत सिद्धार्थ ने कहा कि धर्म का कार्य जोड़ना है तोड़ना नहीं। आदि सुविचारों को व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने जयंती अवसर पर गुरु नानक देव को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes