KAIMGANJ NEWS – प्रातःविद्यालय खोलते समय जैसे ही प्रधानाध्यापक ने देखा बच्चों को रोक कर विद्युत अधिकारियों को किया सूचित
कायमगंज /फर्रुखाबाद
क्षेत्र में कई जगह उचित देखभाल तथा रखरखाव के अभाव में झूलते विधुत्त लाइन के तार संभावित अनहोनी घटना होने का स्पष्ट संकेत दे रहे हैं । जबकि कई जगह विद्युत लाइन से चिपक कर लोगों तथा पशुओं की मौत तक हो चुकी है । किन्तु फिर भी बिजली विभाग ना जाने क्यों इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है । कम से कम झूले की तरह झूलते विजली लाइन के तारों को तो कस कर यथा सम्भव ऊँचाई पर करके लाइन को तो ठीक ही किया जा सकता है । लेकिन ऐशा भी नहीं किया जा रहा है । कहीं बिना बेरिकेटिंग के ट्रांसफार्मर रखे है तो कहीं जर्जर हो चुके पोलों के सहारे विद्युत लाइन से सप्लाई दी जा रही है । जैसी स्थिति आए दिन अनहोनी घटनाओं को अंजाम देने के लिए स्पष्ट दिखाई दे रही है। जिसे सुधारा जा सकता है लेकिन अब तक विभाग पूरी तरह उदासीन बना हुआ है । खैर जो भी हो आज फिर एक बार बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया इसके बाद गांव बालों तथा स्कूल स्टाफ तथा बच्चों ने राहत की सांस ली । उसके अनुसार बताया गया कि नगर के पास बसे गांव कुबेरपुर में संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय प्रथम की विल्डिंग के ऊपर से हाई टेंशन विद्युत लाइन निकली है । रात को किसी समय झूलते ढीले तार आपस में टकरा गए । एक तार टूटकर स्कूल आंगन में गेट के पास सामने ही जमीन को छूता हुआ पड़ा था । जिसमें बिजली प्रवाहित हो रही थी इसलिए कभी कभी चिनगारियां निकल जाती थी । आज प्रातः बच्चे स्कूल आए जो काफी संख्या में गेट के पास जमा थे । प्रधान अध्यापक ने आकर स्कूल गेट का ताला खोला वैसे ही उनकी नजर टूटे पड़े तार पर पड़ी । शिक्षक ने तेज आवाज दे बच्चों को बाहर ही रोक दिया । यदि कहीं ऐशा ना हो पाता तो कल्पना करिए कि अचानक बच्चे एक साथ स्कूल में प्रवेश कर जाते तो ना जाने कितने स्कूली बच्चे दुर्घटना का शिकार हो सकते थे । परन्तु प्र०अ० की सूझबूझ से अनहोनी फिलहाल टल गई तो सभी ने राहत की सांस ली । इसके फौरन बाद प्रधान अध्यापक ने लिखित शिकायत भेजी ,के काफी देर बाद आए बिजली कर्मचारियों ने शटडाउन ले, तार हटाकर मरम्मत कार्य शुरू किया । गांव वालों ने स्कूल के ऊपर से गुजरी एच टी लाइन को हटाने की मांग की है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct