KAIMGANJ NEWS हिम्मत से काम ले महिला ने हमलावर के हाथ से छींना तमंचा – मौके पर पहुंची पुलिस ने तमंचा किया बरामद – रिपोर्ट दर्ज

Picsart 25 10 23 17 32 20 133

KAIMGANJ NEWS – ग्रामीणों ने आर्म्स एक्ट में कार्यवाही के साथ ही किए गए कृत्य को देखते हुए अन्य सुसंगत धाराओं में कार्रवाही करने की पुलिस से जताई उम्मीद
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कहते हैं कि यदि नारी अपनी शक्ति का सही ढंग से समय पर प्रयोग करे तो क्या नहीं कर सकती है ।

Picsart 25 10 12 15 15 18 711

ऐशा ही एक मामला उस समय सामने आया जब तमंचाधारी हमलावर से बिना देर किए महिला ने उसके हाथ से तमंचा छीन कर अनहोनी घटना होने से घर वालों को बचा लिया । मामला क्षेत्रीय गांव कुम्हारी नगला का बताया जा रहा है । जहां बुधवार शाम को एक युवक अबैध तमंचा लेकर अपने पड़ोसी के घर पहुंचा था ।

Picsart 25 10 12 15 14 42 027

कुछ भी कर गुजरने जैसी नौवत के आवेश में युवक तमंचा ताने फायर कर देने की स्थिति में आने ही वाला था कि तब तक उस घर की एक महिला ने जोखिम की परवाह ना करते हुए पूरे साहस से झप्पटा मार कर हमलावर के हाथ से तमंचा छीन लिया । मौक पर पहुंची पुलिस ने तमंचा बरामद कर लिया । महिला की सूझबूझ तथा हिम्मत से पस्त हो हमलावर पुलिस पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो चुका था । इस प्रकरण में गांव कुम्हारी नगला निवासी अवनीश ने पुलिस को सूचना दी कि कमलेश से उसका विवाद चल रहा है।

Picsart 25 10 12 15 12 18 553

बुधवार शाम कमलेश उसके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर वह अवैध देशी तमंचा 315 बोर निकालकर धमकाने लगा। फायर करने ही वाला था कि तब तक उसकी यानि कि अवनीश की पत्नी शीला देवी ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावर के हाथ से तमंचा छीन लिया।घटना की जानकारी डायल पुलिस 112 नंबर पर दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची । इसके बाद सूचना मिलने पर एसआई सुरजीत सिंह, उपनिरीक्षक जगदीश वर्मा व हमराह फोर्स ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं पुलिस ने मौके से बरामद तमंचा 315 बोर कब्जे में ले लिया। आरोपी कमलेश को पुलिस ने तलाश किया । किन्तु वह भाग कर कहीं जा चुका था । उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है । जबकि ग्रामीणों का कहना है कि उसने घर में घुस कर गुंडागर्दी की सीमाएँ तोड़ते हुए तमंचा तान कर मारने का प्रयास किया था । इसलिए आरोपी के विरुद्ध अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जानी चाहिए । ग्रामीणों का कहना है कि यदि ऐशा नहीं होता है तो आरोपी अवैध तमंचा बरामदगी के आरोप में जमानत पर रिहा होकर फिर किसी अनहोनी घटना को अंजाम दे सकता है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes