KAIMGANJ NEWS 8 दिन बाद बेटी की आनी थी बारात , मां की सड़क दुर्घटना में हुई मौत – शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Picsart 25 10 23 17 43 11 751

KAIMGANJ NEWS – दुर्घटना बाइकों के आमने सामने टकराने से कंपिल क्षेत्र के गांव दूँदेमई के पास हुई – परिवार में मचा कोहराम – नहीं थम रहे परिजनों के आंसू
कायमगंज /फर्रुखाबाद
यह दुखद घटना थाना क्षेत्र कंपिल के गांव दूँदेमई के पास हुई जहां वाइक से लौट रही मां की मौत हो गई जबकि उसका बेटा बाल – बाल बच गया ।

Picsart 25 10 12 15 12 18 553

सूचना मिलते ही उस घर – परिवार में कोहराम मच गया जहां बेटी की शादी की खुशी का माहौल था । बताया गया कि मृतका की बेटी की 8 दिन बाद शादी थी उसी की तैयारी चल रही थी । क्षेत्रीय गांव धीमर नगला निवासी अरविन्द अपनी मां जसोदा को बहन मालती की शादी की दावत देने के लिए बाइक से शाहजहांपुर के थाना कलान स्थित खमरिया गांव ले कर गए थे।

Picsart 25 10 12 15 13 41 033

दावत देकर वह दोनों घर वापस आ रहे थे। रास्ते में कम्पिल क्षेत्र के दूदेमई के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, टक्कर मारने वाला बाइक चालक वाइक छोड़कर मौके से भाग गया । घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए । तत्काल घायल महिला को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे । किन्तु तबतक देर हो चुकी थी । डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया ।

Picsart 25 10 12 15 14 42 027

बेटी के हाथ पीले होने से पहले मौत के आगोश में समा गई जसोदा अपने पीछे चार बेटों व दो बेटियों सहित पूरे परिवार को रोता बिलखता छोडकर अंतिम रूप से चिर निद्रा में लीन गई । सूचना पर अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।
इनसेट :-
दुर्घटना से जुड़ा दुखद संयोग
कायमगंज।
क्षेत्रीय गांव धीमर नगला निवासी जसोदा आज भइया द्विज पर अपने मायके खमरिया यह सोच कर गई थी , भाई को भइया द्विज पर तिलक करने के साथ ही बेटी की शादी के निमंत्रण का कार्ड भी दे देगीं । हुआ भी ऐशा ही खुशी खुशी भाई को तिलक कर भइया द्विज पर आर्शीवाद दिया , और मायके में सभी से मिलकर शादी में आने का आग्रह कर वापस लौट रहीं थीं । किन्तु कैसा मनहूंस संयोग कि घर पहुंचने से पहले ही मौत के आगोश में समा गई । घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त हो गया है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत

KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा

KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes