KAIMGANJ NEWS पति व उसकी बहन तथा बहनोई पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा महिला ने की शिकायत

Picsart 25 10 22 05 34 31 845

KAIMGANJ NEWS – दहेज लोभियों ने विवाहिता को मारपीट कर बुरी तरह कर दिया है घायल – वह जल्द आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की कर रही थी फरियाद
कायमगंज /फर्रुखाबाद

Picsart 25 10 12 15 12 18 553
दहेज एक ऐसा कलंक साबित हो रहा है जिससे समाज में आए दिन महिलाओं को प्रताड़ना का शिकार होना पड़ता है । कभी-कभी तो बेचारी नव वधुएँ दहेज की बलि बेदी पर चढ़ा दी जाती हैं । जो समाज के लिए वास्तव में कलंक ही साबित होता है ।

Picsart 25 10 12 15 13 41 033

हालांकि इस पर संवैधानिक रूप से प्रतिबंध लगाते हुए कड़ा कानून बनाया गया है ।लेकिन फिर भी आए दिन कोई न कोई मामला सामने आता ही रहता है । ऐसा ही एक मामला आज फिर सामने आया, जब क्षेत्रीय गांव पितौरा निवासी सरोज पत्नी रवि घायल अवस्था में पुलिस को तहरीर दे अपना उपचार तथा चिकित्सीय परीक्षण कराने सीएचसी पहुंची ।

Picsart 25 10 12 15 14 42 027

जहां उसने आप बीती बताते हुए कहा कि उसका पति रवि बचपन से ही ग्राम पितौरा में अपनी बहन विमला व कमला के घर पर रहता है । पीड़ित का कहना था कि उसका पति रवि शराब गांजा स्मेक जैसे नशीले पदार्थ सेवन करने का आदी हो चुका है । महिला ने बताया कि पति रवि उसकी यह दोनों बहनें तथा बहनोई उदयवीर एवं महेश सभी मिलकर मुझ पर दबाव बनाकर मायके से अतिरिक्त दहेज लाने के लिए कहते हैं । साथ ही मुझे शारीरिक व मानसिक रूप से बेहद प्रताड़ित भी करते हैं । उसका कहना है कि जब मैंने इन लोगों को साफ-साफ बता दिया कि अतिरिक्त दहेज देने की उसके मायके वालों को कोई गुंजाइश नहीं है ।लेकिन फिर भी इन उक्त सभी लोगों ने आज सवेरे ही समय लगभग 8:30 बजे फिर वही बात दोहराते हुए अतिरिक्त दहेज लाने के लिए मुझसे कहा ,मैंने असमर्थता जताई, बस इसी बात को लेकर पति रवि ननद विमला व कमला ननदोई महेश एवं उदयवीर ने मिलकर मुझे गाली गलौज करते हुए बेरहमी से लात घूसों तथा डंडों से बुरी तरह पीटा और मेरा मोबाइल भी छीन लिया । महिला का कहना है कि उनकी प्रताड़ना और मारपीट से वह घायल भी हुई है और उसके शरीर में बहुत अधिक अंदरूनी चोटें आई हैं ।

IMG 20251017 WA02861

यह पूछे जाने पर की उसने क्या इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है, तो महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर की प्रति दिखाते हुए कहा कि वह कोतवाली गई थी और आप बीती बताकर उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर देकर ही यहां अस्पताल आई है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes