KAIMGANJ NEWS आभूषण खरीदें किन्तु सावधानी पूर्वक इस तरह जांच – परख के बाद, शुद्धता का प्रारंभिक तौर पर ही कर सकते है आंकलन –

Picsart 25 10 18 17 24 34 220

KAIMGANJ NEWS -सोने की ज्वेलरी की शुद्धता कैसे चेक कर सकते हैं?

Picsart 25 10 19 19 44 45 938
-असली और नकली हॉलमार्क में क्या अंतर है? जानकारी दे रहे हैं >
>एक्सपर्ट: शालीन अग्रवाल माया ज्वैलर्स (कायमगंज – फर्रूखाबाद , उत्तर प्रदेश)
कायमगंज / फर्रुखाबाद ( द एंड टाइम्स न्यूज )
धनतेरस पर सोना खरीदने की परंपरा प्राचीन काल से है, क्योंकि सोने की ज्वेलरी भारतीय कल्चर का हिस्सा रही है।

Picsart 25 10 12 15 12 18 553

यह न केवल निवेश का सबसे सिक्योर तरीका माना जाता है, बल्कि यह एक बेहद पॉपुलर आभूषण भी है। यही वजह है कि धनतेरस के समय सोना खरीदने वालों की संख्या में कई गुना इजाफा होता है। नए-नए डिजाइनों की वजह से लोग सोने की ज्वेलरी की ओर आकर्षित होते हैं और हर साल बढ़-चढ़कर इसकी खरीदारी करते हैं। उपभोक्ता जब सोना खरा खरीदते हैं तो बिल भी पक्का लें। क्यों कि विश्वास नहीं  सब कुछ आपके सामने है, क्योंकि प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं।

Picsart 25 10 12 15 13 41 033
=जरूरत की खबर – धनतेरस पर सोना खरीदने से पहले =
सावधानी:असली और नकली हॉलमार्क की पहचान करें, ज्वेलर से पूछें ये 3 सवाल
जैसे : –
सवाल – सोने की ज्वेलरी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जवाब- जब सोने की ज्वेलरी खरीदने की बात आती है तो हममें से ज्यादातर लोग दुकानों में जाना, कीमतों की तुलना करना और फिर खरीदारी करना पसंद करते हैं। लेकिन इस दौरान कई जरूरी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं। जैसे कि सोने की शुद्धता की जांच।

Picsart 25 10 12 15 14 42 027

24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध सोना होता है, जिसमें 99.9% सोना होता है। यह बहुत नर्म और लचीला होता है। इसलिए । इससे ज्वेलरी नहीं बनाई जा सकती है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22, 18 या 14 कैरेट के सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

Picsart 25 10 12 15 14 42 027
लेकिन कई बार ज्वेलर्स सोने की क्वालिटी के साथ छेड़छाड़ भी कर सकते हैं। जिस ज्वेलरी को 22 कैरेट का बताकर बेचा गया हो, वह 18 या 14 कैरेट की हो सकती है। ऐसे में ग्राहक को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
अगर आप इस धनतेरस पर सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो ग्राफिक में दी गई इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

Picsart 25 10 12 15 15 18 711
सवाल- सोने की ज्वेलरी की शुद्धता कैसे चेक करें? जवाब- खरीदारी के समय सोने की शुद्धता की जांच करने के लिए सोने की ज्वेलरी या सिक्के पर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का हॉलमार्क चिन्ह जरूर देखें। हॉलमार्क एक सरकारी गारंटी है। भारत सरकार ने 1 अप्रैल, 2023 से देश में सोने की ज्वेलरी पर हॉलमार्क को अनिवार्य कर दिया है। भारत सरकार के मुताबिक, सोने की ज्वेलरी पर बने हॉलमार्क पर तीन साइन होने चाहिए।
BIS स्टैण्डर्ड मार्क
शुद्धता ग्रेड (कैरेट नंबर)
6 अंकों का अल्फा न्यूमेरिक कोड यानी HUID नंबर
सवाल- सोने की ज्वेलरी पर लिखा हॉलमार्क असली है या नकली, इसकी पहचान कैसे कर सकते हैं? जवाब- हॉलमार्किंग BIS द्वारा जारी क्वालिटी सर्टिफिकेट है, जो सोने की शुद्धता की गारंटी देता है। कई बार ज्वेलर्स सोने की ज्वेलरी बेचते समय दावा करते हैं कि यह 22 कैरेट है, भले ही वह 22 कैरेट से कम शुद्धता का सोना हो। इस प्रकार की धोखाधड़ी से बचने के लिए आपको असली हॉलमार्किंग के साइन के बारे में पता होना चाहिए। किसी सोने की ज्वेलरी पर अगर आपको हॉलमार्क नहीं दिखता है या हॉलमार्क संदिग्ध लगता है तो सतर्क रहें।
हालांकि, सोने की ज्वेलरी पर हॉलमार्क होने का यह अर्थ नहीं है कि वह असली है। हॉलमार्क नकली भी हो सकते हैं। इसलिए इसकी पहचान करना बेहद जरूरी है।
शहर में सोने का रेट भारत में ज्यादातर सोना आयात किया जाता है। इसलिए आयात शुल्क, एक्सचेंज रेट और स्थानीय टैक्स सोने की कीमतों को प्रभावित करते हैं। राज्य और अलग-अलग शहरों के लोकल टैक्स और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज भी सोने के दामों पर असर डालते हैं। इसलिए इस धनतेरस पर सोने का सिक्का या ज्वेलरी खरीदने से पहले अपने शहर में सोने का भाव जरूर पता करें। हर शहर में सोने के दामों में थोड़ा-बहुत अंतर हो सकता है।

कैरेट के बारे में जरूर पूछें ज्वेलर्स से – -अलग-अलग कैरेट के मुताबिक ज्वेलरी बनाते हैं। कैरेट के मुताबिक ज्वेलरी के रेट में भी काफी अंतर होता है। इसलिए ज्वेलरी की खरीदारी से पहले एक बार अपने ज्वेलर से उसके कैरेट के बारे में जरूर पूछें। कैरेट के अनुसार ही उसकी कीमत दें।
मेकिंग चार्ज में मोलभाव करें ​​​​​​​आमतौर पर ज्वेलर्स को सोना खरीदते समय कीमत में ज्यादा अंतर नहीं मिलता है। इसलिए वे अपने मन-मुताबिक ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज लगाते हैं और मनमाना पैसा वसूलते हैं। मेकिंग चार्ज ज्वेलरी बनाने के समय, मजदूरी और नग की क्वालिटी से तय होता है। इसलिए ग्राहक को खरीदारी के वक्त मेकिंग चार्ज जरूर पूछना चाहिए। ज्वेलरी के अनुसार आप मोलभाव भी कर सकते हैं। इससे ज्वेलरी के रेट में थोड़ी-बहुत छूट मिल सकती है। सोना खरीदारों के लिए यह खास जानकारी ” द एंड टाइम्स न्यूज ” टीम ,को एक्सपर्ट – शालीन अग्रवाल माया ज्वेलर्स द्वारा उपलब्ध कराई गई है ।
– – – – – – – – – – – – – – – – – – – – – – – – – – –
ब्यूरो चीफ -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

…………….

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes