KAIMGANJ NEWS समाधान दिवस में पहुंचे 54 फरियादियों ने डीएम-एसपी से की समस्या समाधान की फरियाद

IMG 20251018 WA0408

KAIMGANJ NEWS – धान रखीद सत्यापन हेतु किसान से लेखपाल द्वारा मांगी गई रिश्वत की शिकायत पर दिया जांच का आदेश
कायमगंज / फर्रुखाबाद
जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आज आयोजित समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने उपस्थित हो समस्याएँ सुनी।

Picsart 25 10 12 15 15 18 711

सभागार में पहुंचे एक कृषक ने तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार की वानगी पेश कर कहा कि उससे हल्का लेखपाल सत्यापन के नाम पर रिश्वत मांग रहा है । इस पर डीएम ने जांच का आदेश दिया । क्षेत्रीय गांव लखनपुर के निवासी धर्मेंद्र सिंह ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उसने धान की फसल बेचने के लिए आवेदन किया था, लेकिन लेखपाल सत्यापन के नाम पर तीन हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। इस पर डीएम ने जांच काआदेश दिया।

Picsart 25 10 12 15 12 18 553

जबकि नगर के पडोस में बसे गांव गढ़ी इज्जतखां निवासी नकी मोहम्मद ने स्मार्ट मीटर हटाने की मांग कर कहा कि बिजली बिल वास्तविक खपत से अधिक आ रहा है। जरगरी गांव निवासी वीरपाल ने कुछ दवंगों लोगों द्वारा अपनी जमीन पर अबैध कब्जा कर लेने की शिकायत कर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की फरियाद की , डीएम ने दिया कब्जा मुक्त कराने का निर्देश , गांवअहमदगंज की महिला सूरजमुखी ने अपने एकाउंट से आरोपी नामजद व्यक्ति द्वारा 18 हजार रुपये निकाल लेने की शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई ना होने की बात कही, एसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए।

IMG 20251017 WA02861

गांव इकलहरा निवासी अहमद नूर ने पट्टे की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त कराए जाने की गुहार लगाई है । आयोजित संपूर्ण
समाधान दिवस में बिजली विभाग के 14, पुलिस विभाग के 10, शिक्षा विभाग के 3, विकास विभाग के 8, राजस्व विभाग के 11, नगर पंचायत के 5 तथा अन्य विभागों से आई कुल 54 शिकायतें प्राप्त हुईं । दो शिकायतों का मौके पर समाधान करा दिया गया। शेष स्थलीय निरीक्षण व जांच का आदेश दे संबंधित विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को सौंप दी गई । आयोजन अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेद्वी, व एसपी आरती सिंह के अतिरिक्त क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरभि, सीडीओ, एसडीएम अतुल कुमार सिंह, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर संहित, अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes