KAIMGANJ NEWS गाँव में फैले बुखार से एक की मौत ग्रामीण चिंतित लगा चिकित्सा शिविर

IMG 20251010 WA0277

KAIMGANJ NEWS – प्रभावितों की जांच में अबतक डेंगूँ की नहीं हुई पुष्टि, कराया गया एंटीलार्वा स्प्रे
कायमगंज / फर्रुखाबाद
क्षेत्रीय गॉव जौंरा में फैले बुखार से ग्रामीण ख़ासे चिंतित हैं। बुखार की चपेट में आने से एक महिला की मौत होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने गांव में चिकित्सा कैंप लगाकर उपचार तथा रोग परीक्षण शुरू कर दिया है । अब तक किए गए परीक्षण में डेंगूँ की पुष्टि नहीं हुई है । फिर भी गांव में फैले बुखार से कई घरों में लोग बीमारी का दंश झेल रहे हैं ।
ग्राम जौरा में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव निवासी राजेंद्री बाथम को बीस दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने पहले कायमगंज फिर फर्रुखाबाद में इलाज कराया। जांच में डेंगू के लक्षण मिलने पर उन्हें लखनऊ ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महिला के लीवर में दिक्कत थी। वहीं गांव के संतोष दीक्षित का इलाज आगरा में चल रहा है, जबकि घनश्याम बाथम के पुत्र और बहू का बाहर इलाज जारी है। गांव में बुखार फैलने की जानकारी ग्राम प्रधान महेश फौजी और आशा कार्यकर्ता ने स्वास्थ्य विभाग को दी। सूचना पर एचईओ अखिलेश कुमार, आईओ रामनरेश, डॉ. संदीप कुमार, एलटी अनूप कुमार, स्टाफ नर्स पूनम और सीएचओ अशोक कुमार की टीम गांव पहुंची। टीम ने कैंप लगाकर 66 मरीजों का परीक्षण किया और दवाइयां वितरित कीं। 38 मरीजों की किट से जांच की गई, जिसमें किसी में भी डेंगू के लक्षणों की पुष्टि नहीं हुई। डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि अधिकतर मरीज वायरल बुखार से पीड़ित हैं। उन्हें दवाएं दी गई हैं और साफ-सफाई रखने, घरों में जलभराव न होने की हिदायत दी गई है। आईओ रामनरेश की मौजूदगी में लार्वीसाइडर का छिड़काव कराया गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes