KAIMGANJ NEWS महिला ने लगाई फांसी हालत गंभीर

Picsart 25 09 15 17 00 13 664

KAIMGANJ NEWS – ग्यारह साल पहले प्रेम बंधन में बंधकर रचाई थी शादी – तीन बच्चों की मां बनने के बाद भी संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा किया आत्म हत्या का प्रयास
कायमगंज / फर्रुखाबाद
गृह कलह हो या फिर कोई छोटी मोटी पारिवारिक परेशानी अथवा कहा सुनी यह बात तो फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी । किन्तु ऐशी ही किसी स्थिति में लगभग11 साल पहले प्रेम विवाह कर शादी रचा दुल्हन बनकर ससुराल आई महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्म हत्या का प्रयास किया । मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम मीरपुर निवासी अंकित गंगवार पत्नी प्रियंका ने आज अपने कमरे में दुपट्टा डालकर फांसी लगा ली। देखते ही महिला को परिजनों ने फांसी के फंदे से उतार कर कायमगंज सीएचसी में भर्ती कराया। अस्पताल से घटना की सूचना मेमो भेजकर कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।
इधर महिला को प्राथमिक उपचार दे हालत गंभीर होती देख ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर विपिन सिंह ने लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया । प्रियंका की सास सुनीता पत्नी स्वर्गीय मुन्नालाल गंगवार ने बताया की प्रियंका का पति जयपुर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है । वह इस समय वहीं जयपुर में है घर पर नहीं था । घर में महिला देवर अंकुर गंगवार तथा अपने तीन बच्चों के साथ रहती है । आज सुबह अंकुर खेत पर गया था और बच्चे स्कूल गए थे । उसी समय प्रियंका ने कमरे में दुपट्टा डालकर फांसी लगा ली। सास सुनीता ने बताया कि महिला की शादी अमृतपुर क्षेत्र के एक गांव से लगभग 11 वर्ष पूर्व हुई थी । ग्रामीणों के अनुसार दोनों ने प्रेम वंधन में बंधकर शादी की थी । इस बीच महिला के तीन बच्चों को जन्म दिया । इनमें नंदिनी 9 वर्ष, लकी 7 साल एवं आरोही 5 वर्ष के तीनों बच्चे हैं। दांपत्ति सूत्र बंधन में बंधने के लिए दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की थी । सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था कि ना जाने ऐशी कौन सी बात हुई जो महिला ने अपने तीन अबोध नावालिग बच्चों का मोह छोड़ कर आत्म हत्या का प्रयास किया । घटी घटना की सूचना प्रियंका के मायके अमृतपुर क्षेत्र में रह रहे उसके घर वालों को भी दे दी गई है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes