KAIMGANJ NEWS छात्रा ने कंप्यूटर कोचिंग संचालक सहित तीन पर सामूहिक दुष्कर्म के साथ ही धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाब बनाने का आरोप लगा कराई रिपोर्ट दर्ज

IMG 20250710 WA0150

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
यह सनसनी खेज मामला थाना क्षेत्र कंपिल का बताया जा रहा है । जिसमें आरोपियों को नामजद कराते हुए पीडित पक्ष द्वारा कोचिंग सेंटर संचालक सहित तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है । आरोप है कि छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने के साथ ही दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने के लिए भी कहा गया है । इस सप्ताह दिन बुधवार को क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की 19 वर्षीय छात्रा ने क्षेत्राधिकारी को तहरीर दी थी, जिसमें कहा गया है कि वह इंटरमीडिएट की पढ़ाई के साथ कम्पिल कस्बे में एक कंप्यूटर सेंटर पर कंप्यूटर कोर्स कर रही थी। इसी दौरान सेंटर संचालक सलमान, शीबू और अनस ने उसे कंप्यूटर सिखाने के बहाने अलग कमरे में बुलाया। आरोपितों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा को बेहोश कर दिया और उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। साथ ही वीडियो भी बना लिया गया। पीड़िता के अनुसार, होश में आने पर आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने पर मजबूर किया और इसके बाद कई बार ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। जब छात्रा ने कोचिंग जाना बंद कर दिया तो आरोपी उसके कॉलेज तक पहुंचकर दबाव बनाने लगे। यहां तक कि रास्ता रोककर परेशान किया और धर्म परिवर्तन कर निकाह करने के लिए दबाव बनाया।
छात्रा ने बताया कि परिजनों को जानकारी देने पर आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। हाल ही में आरोपियों में से एक का मोबाइल उनके घर पर गिर गया, जिससे पूरा मामला उजागर हुआ। पीड़िता और उसका परिवार भय के साए में जी रहा है। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने हेतु प्रयास तेज कर दिया है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes