KAIMGANJ NEWS सरकारी अस्पताल के जीने के नीचे बीस दिन से पड़ा अज्ञात व्यक्ति नहीं पहुंचा कोई सुधि लेने

Picsart 25 09 13 04 48 06 698

KAIMGANJ NEWS – मेमो भेज कई बार पुलिस को भी दी जा चुकी सूचना, जिंदगी मौत से जूझ रहे अज्ञात व्यक्ति के लिए अस्पताल प्रशासन , अन्य समाजसेवी संस्थाएँ आदि किसी ने नहीं दिखाई मानवीय संवेदना
कायमगंज / फर्रुखाबाद
अस्पताल परिसर में जीने के नीचे पिछले बीस दिनों से एक अज्ञात युवक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ जिंदगी मौत के बीच झूल रहा है । सूचना के बाद भी ना तो पुलिस पहुंची और ना हीं मानवीय सरोकार की बात कहनें वाली कोई समाजसेवी संस्था ने सुध ली है ।
बताया गया कि तीन बार मेमो भेजे जाने के बावजूद पुलिस की चुप्पी और अस्पताल प्रशासन की उदासीनता ने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर दिया है। 24 अगस्त को क्षेत्रीय गांव महादेवपुर पचरौली के प्रधान अनिल कुमार एक अज्ञात युवक को अचेत अवस्था में 108 एंबुलेंस से सीएचसी कायमगंज लाए थे। भर्ती कराने के बाद वह चले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर किया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने अज्ञात युवक के मामले में पुलिस को मेमो भेजा। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर उसे अस्पताल भवन के जीने के नीचे लिटा दिया गया। 1 सितंबर और 10 सितंबर को भी अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दोबारा मेमो भेजा, लेकिन अमानवीय उपेक्षा बरकरार रही।
अब युवक की हालत लगातार बिगड़ रही है। अस्पताल कर्मियों का कहना है कि उसे लोहिया अस्पताल भिजवाने के लिए तीमारदार जरूरी है, मगर न पुलिस मदद को तैयार है और न ही कोई समाजसेवी संस्था आगे आई। इस बीच अस्पताल में आने-जाने वाले लोग उस युवक की स्थिति देखकर द्रवित हो उठते हैं। इस मानवीय सरोकार से जुडे मामले में अनुत्वरित प्रश्न उभर रहा है कि संवेदनहीनता कब तक रहेगी । जिसके कारण एक अचेत हो चुकी जिंदगी’ फिलहाल प्रशासनिक उदासीनता की भेंट चढ़ी जा रही है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes