KAIMGANJ NEWS मायके में रह रही पत्नी के विवाद में दामाद ने ससुर को किया गोली मार घायल, वहीं ससुर के बडे भाई पर भी दागी गोली किन्तु वह वच गए

Picsart 25 09 12 17 43 19 907

KAIMGANJ NEWS – ग्रामीणों के घेरने पर हमलावर बाढ़ के पानी में कूदा जिसे तैराक ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया – आरोपी पहुंचा पुलिस गिरफ्त में
कायमगंज / फर्रुखाबाद
दामाद द्वारा गोली मारकर ससुर को घायल कर देने तथा उनके बडे भाई पर भी फायर करने का मामला थाना क्षेत्र कंपिल के बाढ़ प्रभावित गांव दूंदेमई का बताया जा रहा है ।

Picsart 25 09 12 17 44 59 782

थाना क्षेत्र कंपिल के गांव दूंदेमई निवासी मायाराम शाक्य शुक्रवार दोपहर कंपिल स्थित ग्यारह मंजिल मंदिर के पास बैठे थे। उसी समय गांव तलफी नगला निवासी रिश्ते में दामाद ने उन पर अवैध तमंचे से फायर कर दिया। संयोग से गोली उन्हें नहीं लगी। आरोपित ने दोबारा फायर करने के लिए तमंचा ताना, तभी राहगीरों ने ललकार कर उसे भागने पर मजबूर कर दिया । भागते समय आरोपी के पास से कुछ कारतूस भी वहीं गिर पड़े। वहां से भाग कर उसने अटैना मार्ग पर मिले अपने ससुर रक्षपाल पर फायर कर दिया । गोली लगने से रक्षपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने परिजनों की मदद से उन्हें सीएचसी कायमगंज पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एक्सरे एडवाइज के लिए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक का पीछा किया।

ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी बाढ़ के पानी में घुस गया। गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा, लेकिन तैराक ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाल लिया। पुलिस ने आरोपित दामाद को हिरासत में लेकर सीएचसी भिजवाया। सीओ कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली।
= घटना के पीछे क्या है राज =
परिजनों ने बताया कि आरोपी की शादी दो वर्ष पहले रक्षपाल की बेटी प्रियंका से हुई थी। वैवाहिक जीवन में कलह के कारण पत्नी कुछ समय से मायके और फिर ताऊ मायाराम के यहां रह रही थी। इसी बात से नाराज होकर दामाद हमलावर हो गया । एसओ कंपिल
ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी को बुलाना चाहता था। ससुराली
भेज नहीं रहे थे। इससे वह नाराज था। सीओ ने बताया कि दामाद ने ससुर पर फायरिंग की है। घायल का इलाज चल रहा है। इस प्रकरण में जांच जारी हैं ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes