KAIMGANJ NEWS – मृतका के भाई की सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर तब तक जल चुका था चिता पर रखा शव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
संदिग्ध परिस्थिति में हुई विवाहिता की मौत के बाद ससुरालीजनों ने गांव स्थित खेत में चिता बना जला दिया शव, मौके पर पहुंचे मृतका के भाई ने अपनी बहिन की हत्या का आरोप लगा दी पुलिस को सूचना । मामला क्षेत्रीय गांव बराविकू का बताया गया है । मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात क्षेत्र के गांव बराबिकू निवासी 30 वर्षीय विवाहिता बंटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जनपद शाहजहांपुर के थाना कलान क्षेत्र के रफियाबाद गांव निवासी मृतका बंटी का भाई सचिन बहन की मौत की सूचना पर अन्य मायके पक्ष के साथ बराबिकू गांव पहुंचा। वहां उसने देखा कि ससुरालीजन खेत में उसकी बहन का शव जला रहे थे जहां अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे। आरोप है कि विरोध करने पर ससुरालीजनों गाली-गलौज कर हमलावर हो गए । तब सचिन ने तत्काल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने कोतवाली को मामले से अवगत कराया।

इसके बाद हल्का इंचार्ज मोहित द्विवेदी पुलिस बल के साथ पहुंचे और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। मृतका के भाई ने कहा कि वहिन बंटी की शादी करीब पांच साल पहले बराबिकू गांव में हुई थी। सामर्थ्य अनुसार दान-दहेज भी दिया गया था। शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रूप में और अधिक रुपये की मांग करते थे। उसने दो लाख रुपये दिए । उसके बाद बहन से ससुरालीजनों से रुपए वापस मांगने को कहा तो बहन ने ससुरालीजनों से रुपए देने को कहा – तो यह लोग बहन को लगातार परेशान करने लगे। भाई का आरोप है शनिवार रात गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद बिना पोस्टमार्टम कराए शव जला दिया गया। मृतका के मामा के पहुंचने पर जबरदस्त विरोध हुआ। भाई सचिन ने पुलिस को वह वीडियो भी उपलब्ध कराए हैं, जिनमें खेत में शव जलाते समय बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी साफ दिखाई दे रही है । इस संबंध में हल्का इंचार्ज ने बताया कि वह मौके पर पहुंचे थे। तब तक शव जल चुका था। उन्होंने बताया दोनों पक्षों की सहमति पर शव जला गया । बाद में मृतका के मामा के विरोध पर तनाव बढ गया । फिर भी मामले का पता लगाने के लिए जांच जारी है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug