सपा संरक्षक का उद्बोधन समाप्त होते ही अखिलेश चुनावी मंच पर पहुंचे

IMG 20220217 WA0102

_चुटकी लेते हुए बोले अभी रास्ते में मैंने एक और जनसभा देखी जहां कुर्सियां खाली पड़ी थी और यहां आप लोगों का इतना प्यार दिखाई दे रहा है कि पूरे ग्राउंड में पैर रखने को भी खाली नहीं है जगह
करहल / मैनपुरी 17 फरवरी

मुलायम सिंह का करहल विधानसभा में चुनावी रैली में उमड़े जनसैलाब के बीच भाषण समाप्त ही हुआ था, कि उसी समय जनपद फिरोजाबाद से अपनी चुनावी सभाओं को संबोधित करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री करहल विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अखिलेश यादव नेताजी बाले मंच पर पहुंच गए। यहां पहुंचते ही अखिलेश ने शिष्टाचार का परिचय देते हुए पहले मुलायम सिंह यादव के पैर छूए। और इसके तुरंत बाद अखिलेश ने कहा कि मैं सबसे पहले नेताजी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। नेताजी के आने से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी है। ये नेताजी का क्षेत्र रहा है। यहां नेताजी ने कुश्ती लड़ी और लड़ाई भी। अपने चरखा दांव से बड़े बड़ों को पटखनी दी। चुटकी लेते हुए अखिलेश ने कहा कि मैं आपके कार्यक्रम में आया तो रास्ते में एक और कार्यक्रम दिखाई पड़ा था। वहां भीड़ नहीं थी। कुर्सी खाली थीं। इस बार भाजपा के बूथों पर भूत नाचेंगे। भाजपा झूठ बोलती है, झगड़ा कराती है। ये लोग सहानभूति पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। जो लोग कानून को नहीं मानते वो सपा को वोट न दें। हमें उनके वोट की जरूरत नहीं। हम प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं। इन लोगो ने रोजगार नहीं दिया, किसानों की आय दोगुनी नहीं की। इनका जितना बड़ा नेता, उतना बड़ा झूठ बोलता है। हमें नेताजी के क्षेत्र से लड़ने का सौभाग्य मिला है। यहां से हमें विधानसभा में जाने का मौका मिलेगा। विरोधी के पास वोट नहीं है, वो सब दल में घूम आया है। हो सकता है कि आगे सपा में आने की इच्छा हो। इसलिए यहां सम्बन्ध बनाने आए हैं। वो आएं तो चारपाई बिछा देना, फिर पूछना वादों का क्या हुआ। इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं तथा सभा स्थल पर मौजूद भारी भीड़ से अपील करते हुए कहा कि आज के बाद सड़कों पर मत निकलना, गांव में ही रहना। सबसे वोट को अपील करना। ये चुनाव किसान, नौजवान का है। उत्तर प्रदेश का चुनाव ही तय करेगा की किसानों नौजवानों गरीबों मजदूरों के साथ ही पूरे देश और प्रदेश की जनता से झूठे वादे करने वालों को लोकतंत्र में जनता कैसे सबक सिखाती है। यह जिम्मेदारी आज पूरे उत्तर प्रदेश के अमन पसंद मतदाताओं के द्वारा किए गए फैसले से तय हो जाएगी।

 

ब्योरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes