KAIMGANJ NEWS – पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति भांप कराई मजार की मरम्मत
– पुलिस ने जांच पड़ताल कर तनाब बढ़ाने की शाजिस करने वाले का लगाया पता – किन्तु वह तब तक गांव से भाग चुका था
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज क्षेत्र में चंदुइया सड़क मार्ग पर स्थित गांव शिवरई मठ में सड़क किनारे एक मजार बनी है ।इस मजार को सात सौ साल पहले का बताया जा रहा है । क्षेत्रीय लोग इसे खान बहादुर बाबा सैयद की मजार के नाम से जानते हैं । इस समय मजार की देखभाल कयूम खां कर रहे हैं । आज शुक्रवार को जब सबेरे कयूम खां मजार पर पहुंचे । तो मजार का गेट खुला देखा जब उन्होंने मजार पर नजर दौड़ाई तो लगी जालियाँ उखडी थीं साथ ही लगे टाइल्स फूटे फूट क्षतिग्रस्त मिले। यह देखते ही वे आश्चर्य चकित हो गए ।
उन्होंने मामले की जानकारी गांव में दी । पता लगते ही ग्रामीण बडी संख्या में मजार स्थल पर जमा हो गए । इस बारे में किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी । सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा, एसएचओ अनुराग मिश्रा , कस्बा चौकी इंचार्ज नाग्रेन्द्रसिंह व हल्का इंचार्ज सुरजीत सिंह तथा मंडी चौकी प्रभारी अवधेश कुमार काफी पुलिस बल के साथ गांव शिवरईमठ स्थित मजार पर पहुॅच गए । पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच कर पता लगाया तो हरकत करने वाले सिरफिरे का पता चल गया । पुलिस ने उसकी तलाश की किन्तु वह तब तक गांव से कहीं वाहर भाग चुका था । मजार की देखभाल करने वाले कयूम खाँ तथा ग्रामीणों से बात कर सीओ ने तुरंत मजार को सही कराने की व्यवस्था की, जिससे क्षतिग्रस्त हुई मजार का मरम्मत कार्य शुरू हो गया । इस संबंध में सीओ ने बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति जिसका नाम खड़क सिंह है उसी ने शराब के नशे में यह हरकत कर मजार पर तोड़फोड़ की है । बताया जा रहा है कि आरोपी कैंसर पीडित है । साथ ही शराबी भी है । फिलहाल वह गांव से बाहर भाग चुका है तलाश की जा रही है । पुलिस कार्यवाही से संतुष्ट ग्रामीणों में अब कोई असंतोष नहीं है । शांति व्यवस्था पूर्ववत कायम है ।

इनसेट :-
कुछ दिन पहले ही मजार पर चढ़कर एक संगठन के लोगों ने नारे लगा किया था माहौल बिगाड़ने का प्रयास
कायमगंज :-
इस सैकड़ों साल पुरानी मजार पर इससे कई साल पहले भी तनाव की स्थिति पैदा करने की कोशिश की गई थी किन्तु प्रशासन की सख्ती से मामला ठंडा पड़ गया था । वहीं अभी लगभग 15/20 दिन पहले यहां से कुछ आगे स्थित गांव जहानपुर में एक हिन्दू युवती का मौलवी द्वारा धर्म परिवर्तन करा निकाह कराने की फैली झूठी अफवाह से तनाव का माहौल सा बन गया था । हालांकि कायमगंज पुलिस की जांच में युवती ने धर्मपरिवर्तन या निकाह की बात को पूरी तरह नकार दिया आदि विन्दुओं पर गहन पुलिस जांच में पूरा मामला कोरी अफवाह ही साबित हुआ था । उसी समय बजरंग दल से अपने को जुड़ा बताकर कुछ लोगों ने मजार पर चढ़कर धार्मिक नारे वाजी कर माहौल को बिगाडने की कोशिश की थी । किन्तु जहानपुर गांव वाले मामले से तनाव की स्थिति थी । इसलिए गांव वालों ने किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया था । पुलिस को भी इस बारे में सूचना नहीं दी थी । किन्तु रात में हुई तोड़तोड़ से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया कुछ लोग इसे जहानपुर वाली घटना से जोड़कर देख रहे हैं वहीं ज्यादातर लोग शराबी की बेमतलव में की गई हरकत बता रहे हैं ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”
Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत
KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा
KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May