KAIMGANJ NEWS युगांतर कारी संत कवि हैं तुलसीदास

IMG 20250731 WA0301

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
विश्व बंधु परिषद द्वारा विश्व कवि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर कृष्णा प्रेस परिसर में आयोजित संगोष्ठी में अध्यक्ष प्रोफेसर रामबाबू मिश्र रत्नेश ने कहा कि तुलसी का रामचरितमानस परमात्मा का ग्रंथावतार है। तुलसी के श्री राम विग्रहवान धर्म हैं ,वे धरती पर मानव के देवत्व को जगाने आए हैं। राष्ट्रधर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए संकल्पित लोकनायक हैं। गीतकार पवन बाथम ने कहा कि तुलसी का मानस संस्कारों की मंजूषा है ,आचरण की सभ्यता की पाठशाला है। इसका हर शब्द मंत्र की शक्ति रखता है। प्रोफेसर कुलदीप आर्य ने कहा कि तुलसी युगांतरकारी संत कवि हैं उन्होंने बाहरी हमलावरों के अत्याचारों से पीड़ित जनता को अभय दान दिया उनके मानस की प्रेरणा से ही राणा प्रताप, गुरु गोविंद सिंह और शिवाजी जैसे धर्म रक्षक वीर पैदा हुए। प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला ने कहा कि वामपंथियों की सनातन धर्म विरोधी साजिशों के शिकार कुछ तत्व मानस की चौपाइयों को उछाल कर सामाजिक समरसता में विष घोल रहे हैं। शिक्षक नेता जेपी दुबे , वीएस तिवारी आदि ने कहा कि भारतीय संस्कृति को बचाने में गोस्वामी तुलसीदास का अमूल्य योगदान है ।भारतीय समाज उनका हमेशा कृतज्ञ रहेगा। युवा कवि अनुपम मिश्रा ने कहा कि मानस पर टीका टिप्पणी करने से पहले समझना चाहिए कि संदर्भ से बाहर शब्द का कोई अर्थ नहीं होता पहले संदर्भ समझो फिर शब्दार्थ करो। बाल कवि यशवर्धन ने कहा : – ..
खो जाती तेजस्विता मिट जाता उल्लास।
मानस की रचना न जो करते तुलसी दास।।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes