KAIMGANJ NEWS – राष्ट्र कवि श्री गुप्त की जयंती पर उन्हें याद कर किए श्रद्धा सुमन अर्पित
भास्कर ब्यूरो : –
कायमगंज / फर्रुखाबाद
बहुत से लोग इस दुनिया में आते हैं और चले जाते हैं किंतु उन्हें कोई न तो याद करता है और ना उनकी कोई पहचान शेष रह जाती है ।किंतु वहीं कुछ ऐसे व्यक्तित्व के धनी महान प्रवृत्तियों वाले लोग भी इस संसार में आते हैं जो अपने जीवन काल में अपनी कृतियों , कर्मों, साहित्य अनुराग ‘ कला आदि क्षेत्र में अद्वितीय और अग्रणी भूमिका का निर्वाह कर मानवता का पथ प्रदर्शन करते हुए उन्हें जागृत कर उचित मार्ग पर रहते हुए राष्ट्र धर्म निर्वाह का संदेश दे जाते हैं ।ऐसे लोगों को ही हमेशा याद किया जाता है । क्योंकि वे अपने लिए नहीं मानवता तथा देश हित के लिए समर्पित रहते हैं । इन्हीं विशेषताओं से परिपूर्ण थे राष्ट्र मैथिलीशरण गुप्त जी , जिन्हें लोग श्रद्धा भाव से नमन कर हमेशा याद करते हैं ।आज उन्हीं की जयंती अवसरपर = :

साहित्यिक संस्था साधना निकुंज एवं अनुगूंज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी में स्थानीय साहित्यकारों ने राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त की जयंती मनाई और उनकी रचनाओं पर चर्चा की। अपने विचार व्यक्त कर संस्थाअध्यक्ष प्रोफेसर रामबाबू मिश्र रत्नेश ने कहा कि गुप्त जी का काव्य गांधी युग का दर्पण है। उनका हर शब्द राष्ट्रीय पुनर्जागरण का महामंत्र है । मुंशी प्रेमचंद ने जहां अपने वाम पंथ की ओर झुकाव के चलते सामाजिक विद्रूप पर फोकस किया वहीं गुप्त जी ने राष्ट्र धर्म और संस्कृति के पुरातन आदर्शों को लेकर नए भारतके वर्तमान का श्रृंगार किया और युवा पीढ़ी को जीवंत एवं जागृत होकर राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। ख्यातिलब्ध गीतकार एवं समाजसेवी पवन बाथम ने कहा कि गुप्त जी ने उर्मिला और यशोधरा जैसी उपेक्षित नारियों का महिमा मंडन किया ।अपने साकेत महाकाव्य में उन्होंने कैकई के प्रति सहानुभूति जगायी और तो और पंचवटी खंडकाव्य में उन्होंने अभिसारिका शूर्पणखा के रूप और लावण्य का मनमोहक चित्रण किया। पूर्व प्रधानाचार्य अहिवरन सिंह गौर ने कहा कि भारत की सारी समस्याओं का निदान उग्र राष्ट्रवाद से ही संभव है। प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला ने कहा कि गुप्त जी ने अपनी रचनाओं में शुद्ध एवं परिमार्जित भाषा का प्रयोग किया ।उनके संपूर्ण काव्य में कहीं भी विजातीय भाषा का कोई शब्द नहीं मिलेगा। शिक्षक नेता जेपी दुबे ने कहा कि राष्ट्र भाव जगाने के लिए गुप्त जी जैसे राष्ट्रवादी साहित्यकारों को पाठ्यक्रमों में अनिवार्य रूप से रखा जाए जिससे भटकती हुई युवा पीढ़ी को कोई आदर्श प्राप्त हो सके। वीएस तिवारी ने कहा कि गुप्त जी की भारत भारती विश्व की महानतम क्लासिक काव्य कृतियों में शुमार की जाती है। युवा कवि अनुपम मिश्रा ने कहा कि –
राष्ट्र धर्म संस्कृति का करके गौरव गान।
अमर रहेंगे गुप्त जी जब तक विश्व विधान।
छात्र कवि यशवर्धन ने कहा कि
हमें दे गए गुप्त जी यह संदेश ललाम।
भाग्य पुरुष इस देश के सदा रहेंगे राम।।
समाजशास्त्री डॉक्टर सुनीत सिद्धार्थ ने कहा कि राष्ट्रवाद के साथ गुप्त जी ने दलित चेतना को भी स्वर दिए हैं वे वास्तव में मानवतावादी कवि हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ कुलदीप आर्य ने राष्ट्रकवि की अमर पंक्तियों का गान किया
भारत भवन में आर्यजन जिनकी उतारे आरती।
भगवान भारतवर्ष में गूंजे हमारी भारती।।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news कुदरत का ‘जल-तांडव’: 46 घंटे से थमी नहीं आसमानी आफत, यूपी में हाहाकार; 16 लाशें बिछीं, 32 जिले जलमग्न
Uttar Pradesh news–आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, सामान्य से 1800% ज्यादा बरसे[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत
KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप
KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें
KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान
KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान
Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep