KAIMGANJ NEWS – समस्याओं का सही ढंग से निस्तारण ना होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उप जिलाधिकारी ने अधीनस्थों को दी चेतावनी
कायमगंज / फर्रुखाबाद
जन समस्या निस्तारण हेतु आज तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस अवसर पर 101 फरियादियों ने समस्या निस्तारण हेतु गुहार लगाई । आयोजन की अध्यक्षता कर रहे उप जिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह ने11 सामान्य समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराते हुए से शेष समस्याएं पारदर्शिता पूर्ण जांच के बाद निस्तारित करने का निर्देश दे संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को सौंप दीं ।

जिस समय समाधान दिवस चल रहा था उस समय एसडीएम की नजर वहां मौजूद कुछ विभाग के कर्मचारियों पर पड़ी जो केवल लिपिक या सुपरवाइजर का दायित्व निर्वाह करते हैं किंतु अधिकारियों की जगह समाधान दिवस में कुर्सियों पर विराजमान थे । इसको गलत बताते हुए उप जिलाधिकारी ने इनको को वहां से बाहर जाने का निर्देश दे दिया । आज आयोजित समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें पुलिस विभाग की 33 – राजस्व की 28 – विकास की 16 -पूर्ति विभाग की 5 – चिकित्सा सेवा से जुड़ी २ – अन्य 8 तथा विद्युत विभाग की लगभग 9 शिकायतें प्राप्त हुई । शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव गुटैटी निवासी ग्रामीण ने शिकायत कर कहा कि कुछ दबंगों द्वारा गंगा की आरक्षित एवं अभिलेखों में दर्ज आराजी पर अवैध कब्जा कर लिया है । वही नगर की एक संस्कृत पाठशाला की दुकान के किराएदार ने इस पाठशाला भवन में रहने वाली महिला पर दुकान की छत तथा बाउंड्री तोड़ने एवं अभद्रता करने का आरोप लगाया । नगर के मोहल्ला पटवनगली निवासी राजेश कटियार ने बिजली विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर के साथ सही केबल न लगाए जाने,आखूनपुर के रवि कुमार ने गांव में व्याप्त गंदगी, कोतवाली के सामने स्थित मोहल्ला झील निवासी रेनू ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर उपभोक्ताओं से चंदा के रूप में राहतशुल्क वसूलने के बाद भी विद्युत लाइन में सुधार न करने, घसिया चिलौली निवासी नीरज ‘ सुधीर कुमार, अनूप कुमार , राम आसरे तथा ओंमकार आदि ने शिकायत कर कहा कि उनके गांव में कई लोगों ने ग्राम समाज की भूमि पर भवन चबूतरा तथा अन्य स्थाई व अस्थाई निर्माण कार्य करा कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है । जिसे तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाए । जैसी ही अन्य शिकायतें करते हुए फरियादियों ने अपनी समस्या निस्तारण की गुहार लगाई
इनसैट :-
खुद नहीं आए अधिकारी समाधान दिवस में भेजें अपने अधीनस्थ एसडीएम ने दी चेतावनी
कायमगंज : –
शासन की मंसा समाधान दिवस के माध्यम से समय रहते बिना किसी खर्चे के जन सामान्य की समस्याओं को निस्तारित करने की है । इसीलिए इस तरह के आयोजन माह के हर शनिवार को आयोजित किए जाते हैं । आज तहसील सभागार में समाधान दिवस आयोजन कार्यक्रम चल रहा था । उसी समय एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने देखा कि उपस्थिति रजिस्टर पर अधिकारियों की जगह उनके अधीनस्थ सुपरवाइजर या लिपिक हस्ताक्षर बनाकर बैठे हैं । इस पर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए थानाध्यक्ष नवाबगंज, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत नवाबगंज, सहायक अभियंता जल निगम तथा सहायक विकास अधिकारी सहकारिता , डूंडा कार्यालय आदि विभागों तथा संस्थाओं से संबंधित अधिकारियों को जवाब देने के लिए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया । इसी के साथ उन्होंने सभागार में उपस्थित चिकित्सा विभाग के आर्थमेडिक , जल निगम सुपरवाइजर को सभागार से तत्काल बाहर जाने का निर्देश जारी किया। नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि जो अधिकारी गण समाधान दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर भी लगभग 4 घंटे का समय देकर उपस्थित नहीं रह सकते उनसे यह उम्मीद कैसे की जा सकती है कि वह जन सामान्य के साथ न्याय पूर्ण कार्य करते हुए अपने दायित्व का निर्वाह करते होंगे । उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अब यह लापरवाही चलने वाली नहीं है l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug